फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई जहाज में बैठने से पहले शख्स ने कर दिया ऐसा काम, एयरलाइन को हो गया 14 लाख रुपये का नुकसान

Tue, 26 Feb 2019 06:41 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lucky Air China - फोटो : Social media
हवाई जहाज से जुड़ी दुनिया में ऐसी कई घटनाएं हैं, जिन्हें सुनने के बाद लोग दंग रह जाते हैं। एक ऐसी ही घटना चीन में घटी है। यहां एक शख्स ने हवाई जहाज में बैठने से पहले ऐसा खतरनाक काम कर दिया, जिससे एयरलाइन को 14 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
Lucky Air China - फोटो : Social media
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 17 फरवरी की है, जो चीन के एंकिंग तियानझुशन हवाईअड्डे (एयरपोर्ट) पर घटी। शख्स की उस हरकत की वजह से फ्लाइट को रद्द करना पड़ा था और हवाई जहाज में बैठे 162 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट के जरिए उनके गंतव्य तक भेजा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
Coin toss
दरअसल, चीन में एक प्राचीन परंपरा है कि सिक्के को उछालने से गुड लक आता है। इसी परंपरा को निभाने के चक्कर में शख्स ने हवाई जहाज में बैठने से पहले ऐसा सिक्का उछाला कि वो सीधे जहाज के इंजन में घुस गया, जिससे विमान में गड़बड़ी आ गई। 

4 of 5
Lucky Air China - फोटो : Social media
जब एयरलाइन के कर्मचारियों ने इंजन में खराबी की जांच की तो उन्हें उसके अंदर से दो सिक्के मिले। इसके बाद उस शख्स का पता लगाया गया, जिसने वो सिक्के फेंके थे। उसे 7 दिन की हिरासत में भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lucky Air China - फोटो : Social media
चीन में हवाई जहाज में बैठने से पहले इस तरह सिक्के उछालने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2017 में भी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने शंघाई में फ्लाइट रुकवाने के लिए हवाई जहाज के इंजन में 9 सिक्के फेंके थे। उस समय भी उस बुजुर्ग यात्री पर कानूनी कार्रवाई की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें