फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cave on Moon: वैज्ञानिकों ने चांद पर खोजी बड़ी गुफा, जहां पर बसाई जा सकती है इंसानों की बस्ती

Tue, 16 Jul 2024 02:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वैज्ञानिकों ने चांद पर खोजी बड़ी गुफा - फोटो : NASA
Cave on Moon: दुनियाभर के वैज्ञानिक चांद पर इंसानी बस्ती बनाने का सपना काफी सालों से देख रहे हैं। इसके लिए वह लंबे समय से शोध कर रहे हैं कि क्यां चांद पर इंसान रह सकता है? अब चंद्रमा पर एक गुफा मिली है, जिसका वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है। यह गुफा उस स्थान पर स्थित है, जहां चांद पर 55 साल पहले अमेरिका अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन उतरे थे। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह गुफा रहने लायक है, जिन्हें मेयर ट्रांक्विलिटैटिस पिट भी कहा जाता है। 328 फीट गहरी यह गुफा सी ऑफ ट्रांक्विलिटी में हैं। 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, वहां सैकड़ों और गुफाएं हो सकती हैं। इनमें भविष्य में अंतरिक्ष यात्री आश्रय ले सकते हैं। इतालवी वैज्ञानिकों के नेतृत्व में एक टीम ने बताया कि चंद्रमा पर एक बड़ी गुफा होने के सबूत मिले हैं। उन्होंने आगे बताया है कि यह गुफा अपोलो 11 के लैंडिंग स्थल सिर्फ 250 मील (400 किलोमीटर) दूर सी ऑफ ट्रैंक्विलिटी में स्थित है। इन गुफाओं के तापमान में चांद की बाकी सतह से थोड़ा ही बदलाव होता है। इस स्थान पर रेडिएशन का असर भी कम है। इसके कारण भविष्य में यहां पर इंसानी बस्तियों का निर्माण किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
वैज्ञानिकों ने चांद पर खोजी बड़ी गुफा - फोटो : NASA/Goddard/Arizona State University
दरअसल, एक गड्ढे के अंदर यह गुफा स्थित है, जो प्राचीन लावा सुरंगें हैं। इटली में यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रेंटो के शोधकर्ता लियोनॉर्डो करेर ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह खुलासा किया है। उन्होंने अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लूनर रीकॉन्सेंस ऑर्बिटर द्वारा 2010 में ली गई तस्वीर और राडार डेटा का अध्ययन किया है। इन गड्ढों के अंदर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है। इस तापमान में इंसान आराम से रह सकता है और काम कर सकता है। Nature Astronomy जर्नल में यह अध्ययन प्रकाशित किया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वैज्ञानिकों ने चांद पर खोजी बड़ी गुफा - फोटो : Istock
चंद्रमा के अन्य इलाकों के गड्ढों से यह बिल्कुल अलग है, जिससे वैज्ञानिक हैरान हैं। चांद पर दो हफ्ते लंबा दिन होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां का तापमान इतना अधिक हो सकता है कि पृथ्वी पर पानी उबल जाए। अब ऐसे में माना जा रहा है कि इन गड्ढों में रहने लायक स्थितियों का होना अच्छी बात है। वैज्ञानिक लूनर पिट्स यानी चांद के गड्ढे के मिलने से बेहद हैरान हैं। 

Alien News: ब्रह्मांड में कहां हैं एलियन? जल्द खोज लेंगे वैज्ञानिक, जानिए आखिर कैसे

4 of 5
वैज्ञानिकों ने चांद पर खोजी बड़ी गुफा - फोटो : Istock
नोआ पेट्रो ने बताया कि चांद पर लूनर पिट्स की खोज पहली बार साल 2009 में की गई थी। दरअसल पिट्स अलग होते हैं और गड्ढे अलग। गड्ढे छिछले हो सकते हैं, लेकिन पिट्स वर्टिकली सीधी गहराई वाले होते हैं। अब इनके भीतर सुरंगे और गुफाएं भी मिल गई हैं। यानी चांद पर गुफाओं में इंसान रहेगा। 

Mysterious Island: इस द्वीप पर जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग, आईलैंड का रहस्य जानने गए लोग भी नहीं आए वापस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैज्ञानिकों ने चांद पर खोजी बड़ी गुफा - फोटो : Istock
अगर इनके भीतर जाने का रास्ता मिलता है, तो अंतरिक्ष यात्री अपने रहने की जगह बना सकते हैं, क्योंकि यहां पर सोलर रेडिएशन, घटते-बढ़ते तापमान और छोटे उल्कापिंडों के टकराने का डर नहीं रहता। चांद की सतह से अधिक सुरक्षित होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें