फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: रहस्यमयी रेगिस्तान में नहीं होती है गर्मी, जमकर पड़ती है बर्फ, जानिए क्या है वजह

Wed, 08 Mar 2023 04:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रहस्यमयी रेगिस्तान में नहीं होती है गर्मी, जमकर पड़ती है बर्फ - फोटो : iStock
Desert With Snowfall: दुनिया में कई प्रसिद्ध रेगिस्तान हैं। भारत के थार मरुस्थल और अफ्रीका महाद्वीप के सहारा मरुस्थल की चर्चा हमेशा होती है। लेकिन दुनिया में एक रेगिस्तान इतना छोटा है जिसे आप कुछ कदमों में पार कर सकते हैं। आप तपती रेत वाले गर्म रेगिस्तान की बातें अक्सर सुनते होंगे, लेकिन दुनिया में एक ऐसा रेगिस्तान हैं, जहां बर्फबारी होती है। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। 

दुनिया का यह सबसे छोटा रेगिस्तान कनाडा के युकोन में स्थित है जिसका नाम कारक्रॉस डेजर्ट है। आमतौर पर रेगिस्तान में दूर-दूर तक सिर्फ रेत दिखाई पड़ते हैं, लेकिन यह रेगिस्तान इतना छोटा है कि न हीं यहां चलने पर थकान होती है और न ही इसे पार करने के लिए सोचने की जरूरत होती है। यह सिर्फ एक वर्गमील क्षेत्र में स्थित है। आज हम दुनिया के सबसे छोटे और अनोखे रेगिस्तान के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रहस्यमयी रेगिस्तान में नहीं होती है गर्मी, जमकर पड़ती है बर्फ - फोटो : iStock
रहस्यों से भरा है रेगिस्तान

दुनिया के सबसे छोट रेगिस्तान का नाम कारक्रॉस एक गांव के नाम पर रखा गया है। बताया जाता है कि करीब 4500 साल पहले इस गांव में लोग रहते थे और यहां काफी चहल-पहल थी। यहां पर लोग अभी भी रहते हैं, लेकिन यह रेगिस्तान किसी पहेली से कम नहीं है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रहस्यमयी रेगिस्तान में नहीं होती है गर्मी, जमकर पड़ती है बर्फ - फोटो : iStock
यह रेगिस्तान बेहद ऊंचाई पर स्थित है और दूसरे रेगिस्तानों से इसका तापमान बेहद कम रहता है। यहां पर सर्दी पड़ती है और सबसे हैरानी वाली बात यह है कि ठंड के मौसम में यहां पर जमकर बर्फबारी भी होती है। भारी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए यह जगह बिल्कुल सही है।

Holi 2023: इस गांव में मनाई जाती है अनोखी होली, दामाद को गधे पर बैठाकर करवाई जाती है सैर
 

4 of 5
रहस्यमयी रेगिस्तान में नहीं होती है गर्मी, जमकर पड़ती है बर्फ - फोटो : iStock
आखिर यह इतना छोटा रेगिस्तान कैसे बना? इस सवाल का जवाब आज तक कोई भी नहीं खोज पाया। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर एक झील थी जिसके सूखने के बाद यहां पर रेगिस्तान बन गया। 


Bear Fossil: हजारों साल पहले बर्फ में दब कर ममी बन गया भालू, अब हुए चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रहस्यमयी रेगिस्तान में नहीं होती है गर्मी, जमकर पड़ती है बर्फ - फोटो : iStock

कुछ लोग मानते हैं कि रेतीली हवाओं की वजह से इस रेगिस्तान का निर्माण हुआ है। वैज्ञानिक भी आज तक इस पहेली को नहीं सुलझा पाए हैं। इस रेगिस्तान को लेकर अभी भी रिसर्च की जा रही है। अब देखना है कि क्या वैज्ञानिक इसके रहस्य को सुलझा पाते हैं? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें