फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कंपनी में निकली कुत्तों के लिए ऑफिसर रैंक की जॉब, सैलरी होगी 15 लाख रुपए, देखिए वीडियो

Sun, 18 Apr 2021 09:31 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Busch Dog Job - फोटो : twitter/@BuschBeer
एक तरफ जहां कोरोना के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था इस समय तंगी से गुजर रही है और करोड़ों लोगों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं एक कंपनी ने कुत्तों के लिए एक नौकरी निकाली है, जिसका सैलरी पैकेज जानकर आप हैरान हो जाएंगे। कंपनी कुत्तों को नौकरी पर रखने के बाद उन्हें करीबन 20 हजार डॉलर देगी, जो कि भारतीय रुपयों में तकरीबन 15 लाख रुपए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Busch Dog Job - फोटो : twitter/@BuschBeer
यह एक अमेरिका की बीयर कंपनी है। इस कंपनी का नाम बुश बीयर है। इसे एक ऐसे कुत्ते की तलाश है, जो स्वाद चखने में माहिर हो। इसके लिए कंपनी ने कुत्तों को हायर करने के लिए वैकेंसी निकाल दी है। कंपनी का कहना है कि हमें एक चीफ टेस्टिंग ऑफिसर की तलाश है, जो बुश का बेहतरीन स्वाद, नए स्वाद को चख सकने में माहिर हो और फ्लेवर्स को लेकर रिसर्च कर सके। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Busch Dog Job - फोटो : twitter/@BuschBeer
इससे कंपनी को बेहतरीन बेवरेज (पेय पदार्थ) बनाने में मदद मिलेगी। इस पद की जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो को साझा करते हुए दिया। वीडियो को शेयर करते हुए कंपनी ने बताया कि इस पद पर केवल कुत्तों की ही न्यूक्ति होगी। 

देखिए वीडियो
 
 

4 of 5
Busch Dog Job - फोटो : twitter/@BuschBeer
कंपनी ने अपने प्रेस रिलीज के जरिए यह भी बताया है कि कुत्तों के ऊपर कई सारे दायित्व होंगे। उन्हें चीफ टेस्टिंग ऑफिसर रहते हुए क्वालिटी कंट्रोल को देखना होगा। इसके अलावा वे प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेस्डर भी बनेंगे। आवेदन करने के नियम सरल हैं। #BuschCTOcontest के जरिए इसमें आवेदन करना होगा। इसके बाद मालिक को बताना होगा कि उनका कुत्ता क्यों इस पद के लिए उप्युक्त उम्मीदवार है। इसके आधार पर कुत्तों को नौकरी के लिए चुना जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथी 28 अप्रैल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Busch Dog Job - फोटो : twitter/@BuschBeer
कंपनी द्वारा विज्ञापन शेयर किए जाने के बाद यह सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होने लगा। आवेदन के इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं तो कई सारे लोग अपने कुत्तों को यह जॉब दिलवाना चाहते हैं। वीडियो को ट्विटर पर अब तक 70 हजार से ज्यादा बार देखा जो चुका है। वहीं इसे 2 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें