आजकल तेजी से बदलते जमाने में कम्पटीशन भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में मनपसंद नौकरी पाने के लिए काफी जद्दोजहद करना पड़ता है। वहीं इस कम्पटीशन के दौर में अगर कोई कंपनी आपको सिर्फ पकौड़ी खाने के बदले में 1 लाख रुपए की सैलरी दे तो आप क्या करेंगे, तुरंत अप्लाई करेंगे। जी हां, ब्रिटेन की एक कंपनी बिल्कुल ऐसा ही कर रही है। ये कंपनी चिकन डीपर्स बनाती है, जो एक तरह का फ्राईड चिकन नगेट्स होता है और कंपनी अपने इस प्रोडक्ट के टेस्ट को परफेक्ट करके मार्केट में उतारना चाहती है। इसलिए वो चिकन डीपर्स को टेस्ट करने वाले बेहतरीन टेस्टर को हायर कर रही है जो इस प्रोडक्ट को परफेक्ट तरीके से टेस्ट कर सके। साथ ही उसे और अच्छा कर सके।
ब्रिटेन की मशहूर फिश फिंगर कंपनी BirdsEye में इन दिनों बेहतरीन टेस्टर की वैकेंसी चल रही है। इतना ही नहीं कंपनी ने इस जॉब से जुड़ी सारी डिटेल्स भी शेयर कर दी है। जो भी शख्स इस जॉब के लिए परफेक्ट होगा, उसे चीफ डिप्पिंग ऑफिसर का पोस्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही उसकी एक लाख रुपए सैलरी होगी।