फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से जुड़ी अहम जानकारी लीक होने से नाराज दुल्हन ने सहेलियों का कराया ये टेस्ट

Thu, 31 Jan 2019 01:41 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अब आप लोग शादी में जाने से पहले भी सौ बार सोचेंगे। बता दें कि शादी को लेकर तय किए गए ड्रेसकोड लीक हो जाने से एक दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। दुल्हन ने इसके लिए एक ऐसा कमद उठा लिया जिससे शादी में शामिल हुए मेहमान भी हैरान हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
bride - फोटो : jooinn.com
दरअसल, एक दुल्हन ने अपनी शादी के दौरान आने वाले मेहमानों के कपड़ों को लेकर एक अजीब प्लानिंग की थी और सबके लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया था। दुल्हन ने वजन के हिसाब से कपड़े पहनने को कहा था। इसके लिए दुल्हन ने करीब 50 हजार रुपये खर्च करने की बात कही थी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : jooinn.com
हालांकि, शादी के लिए तय किया गया ड्रेसकोड से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई। जिससे दुल्हन काफी नाराज हो गई और उसने अपनी सखियों का झूठ पकड़ने वाला लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने का फैसला किया। 

4 of 6
- फोटो : Social Media
लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान दुल्हन के एक करीबी दोस्त ने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की थी। उसे शादी के दौरान ही घर से बाहर कर दिया गया। यह पूरा मामला हवाई में हुई एक शादी का है।
विज्ञापन

5 of 6
polygraph party - फोटो : Social Media
हालांकि, बाद में कई लोगों ने दुल्हन की ओर से कराए गए इस लाई डिटेक्टर टेस्ट पर तंज कसते हुए पूछा कि पॉलिग्राफी पार्टी कैसी रही? दुल्हन ने जवाब दिया- 'फंटास्टिक, 100 फीसदी अटेंडेंस था। मैंने साधारण सवाल पूछे कि क्या तुमने ड्रेस कोड की जानकारी ऑनलाइन शेयर की? क्या तुम मुझसे नफरत करती हो?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Social Media
दुल्हन ने इससे पहले आने वाले मेहमानों से पूछा था कि वे क्या पहनकर आ रहे हैं, इसकी जानकारी एक महीने पहले भेज दें। दुल्हन ने तय किया था कि जिन महिलाओं का वजन 45 किलो से 72 किलो है, उन्हें ग्रीन वेल्वेट जंपर पहनना होगा। वहीं, जो 72 किलो से अधिक की हैं, उन्हें काले कपड़े पहनने होंगे। इसी तरह पुरुषों के लिए भी ड्रेस कोड तय किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें