फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Photos: शादी से 3 दिन पहले दुल्हन हो गई कोरोना पॉजिटिव, तो दूल्हे ने जुगाड़ से ऐसे रचाई शादी

Sat, 05 Dec 2020 06:12 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शादी की वायरल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शादी से तीन दिन पहले दुल्हन ने कोरोना टेस्ट करवाया और उसकी रिपोर्ट भी पॉजीटिव आ गई। लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी दूल्हे और दुल्हन ने शादी करने का फैसला किया। अब आपके दिमाग में यही सवाल घूम रहा होगा कि बिना करीब आए, दुल्हन ने दूल्हे से शादी कैसे की होगी? लेकिन उन्होंने कुछ इस तरीके से शादी किया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

2 of 4
शादी की वायरल तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कैलोफोर्निया के रहने वाले वाले युगल, पैट्रिक डेलगाडो और लॉरेन जिमेनेज ने अजीबोगरीब तरह से शादी रचाई। इन जोड़ों ने अपने शादी के दिन के लिए सब कुछ निर्धारित किया था, लेकिन दुल्हन के कोरोना पॉजिटिव निकल जाने से शादी होना नामुमकिन नजर आने लगा। हालांकि, दोनों ने जुगाड़ से उसी दिन ही शादी की।
विज्ञापन

3 of 4
शादी की वायरल तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जेसिका जैक्सन नामक एक पेशेवर फोटोग्राफर ने इस अनोखी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए जैक्सन ने कैप्शन में लिखा है कि 'शादी से तीन दिन पहले जब आपकी रिपोर्ट पॉजीटिव आए, तो आप क्या करेंगे? शादी का दिन कैंसिल हो जाएगा या तो आपके लिए सारे दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे और आपको पता नहीं चलेगा कि शादी कब होगी?' लेकिन एक शानदार आइडिया से लॉरेन जिमेनेज ने क्वारंटाइन में रहने के बावजूद पैट्रिक से शादी रचाई।
 
विज्ञापन

4 of 4
Corona positive bride - फोटो : सोशल मीडिया
इस अनोखी शादी की वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दुल्हन एक खिड़की पर बैठी है और दूल्हा जमीन पर खड़ा है। दोनों ने एक रस्सी से एक-दूसरे को बांधा हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में जैक्सन ने यह भी बताया कि कैसे कठिन परिस्थितियों के बावजूद युगल ने अंगूठी बदली और प्यार दिखाया? उन्होंने लिखा कि दंपति ने अपने सकारात्मक दृष्टिकोण से उसे कितना प्रेरित किया। जैक्सन कहते हैं कि 'मैं आप लोगों से बहुत प्यार करता हूं और हर स्थिति से सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आपका सकारात्मक दृष्टिकोण मुझे प्रेरित करता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें