Aliens World: धरती पर कई रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिकों को भी जानकार नहीं है। अभी तक एलियंस के बारे में कहा जाता है कि वह ब्रह्मांड में किसी दूसरे ग्रह पर हो सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एलियंस धरती पर ही हो सकते हैं? मेक्सिको में दुनिया का दूसरा सबसे गहरा ब्लू होल मिला है, जिसे वैज्ञानिक एलियंस से जोड़ रहे हैं।
वैज्ञानिकों ने मेक्सिको में युकाटन प्रायद्वीप के तट पर इस ब्लू होल को खोजा है, जो चेतुमल खाड़ी में पानी के नीचे स्थित है। यह लगभग 900 फीट की गहराई में और 147,000 वर्ग फीट इलाके में फैला है। इस ब्लू होल से धरती के रहस्य खुल सकते हैं। चेतुमल खाड़ी में मिले ब्लू होल में 80 डिग्री का स्लोप बना और गुफा का मुंह समुद्र तल से लगभग 15 फीट नीचे स्थित है। इस ब्लू होल के शोध से मिली जानकारी ने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं।