जमीन में दफन कर दिया गया नवजात अगर 8 दिन बाद जिंदा बाहर आ जाए तो इसे आप चमत्कार ही कहेंगे। ऐसा ही चमत्कार चीन में हुआ जहां एक नवजात बच्चे को उसके घरवालों ने जिंदा दफन कर दिया था। लेकिन 8 दिन बाद भी वह जिंदा बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : wereblog.com
हुआ यूं कि Lu Fenglian नामक महिला जंगल में जड़ी बूटियां खोज रही थी। उसी दौरान उसे एक बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज जमीन के काफी नीचे से आ रही थी।
वह डर गई और दौड़कर पास ही में रहने वाले एक बौद्ध भिक्षु को बुला लाई। तब दोनों को एहसास हुआ कि किसी ने नवजात बच्चे को जमीन में दफना दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : wereblog.com
पुलिस को जानकारी देने के बाद उस जगह पर खुदाई की गई। दो फुट खुदाई करने के बाद जमीन के अंदर गत्ते का डिब्बा नजर आया, इसे खोला गया तो बच्चा जिंदा था।
4 of 5
- फोटो : wereblog.com
CNN की रिपोर्ट को अनुसार इस बच्चे को उसकी दादी ने इसलिए दफनवाया क्योंकि इस बच्चे का होंठ कटा (cleft lip) हुआ था।
इस बच्चे के माता पिता ने बताया कि इस बच्चे को 8 दिन पहले दफना दिया गया था। लेकिन अब उन्हें अपनी गलती का एहसास है और वह अपने बच्चे को साथ रखना चाहते हैं। खैर इसे कहते हैं जाको राखे साईंया मार सके ना कोई।
डॉक्टरों के अनुसार हो सकता है कि नवजात को जमीन के अंदर की हवा मिल रही थी। वहीं बारिश होने की वजह से पानी की बूंदें जमीन के अंदर उस डिब्बे के अंदर पहुंच रही होंगी। जिसकी वजह से ये बच्चा इतने दिनों तक जिंदा रह सका। लेकिन डॉक्टर खुद भी इसे चमत्कार ही मान रहे हैं।