Baby born with 4 hands 4 legs: बिहार (Bihar) के कटिहार (Katihar) से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है जिसके 4 हाथ और 4 पैर हैं। इस बच्चे के बारे में जैसे ही खबर फैली आसपास के इलाके के लोगों की अस्तपताल में देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। सभी लोग इस बच्चे को एक बार देखना चाहते थे।
कटिहार सदर अस्पताल में महिला ने 4 हाथ और 4 पैर बच्चे को जन्म दिया है। अब इस बच्चे को कई लोग कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं, तो कई लोग इसे भगवान का अवतार बता रहे हैं। अब इस बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जब इस बच्चे की खबर आसपास के इलाके में फैली, तो देखने वालों की अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। आइए जानते हैं कि इस बच्चे को लेकर डॉक्टर का क्या कहना है?