फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga: बाबा वेंगा ने की है 2024 के लिए की ये डरावनी भविष्यवाणियां, जानिए कब खत्म हो जाएगी दुनिया

Sat, 18 May 2024 11:38 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बाबा वेंगा ने की है 2024 के लिए की ये डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano
Baba Vanga Predictions 2024: बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। बाबा वेंगा ने हर साल की तरह 2024 के लिए कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga 2024 Predictions) की थीं, जो बेहद डराने वाली हैं। प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Predictions) सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। 

बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा समेत कई भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। उनकी सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा की साल 1996 में 85 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी। 

 
विज्ञापन

2 of 7
बाबा वेंगा ने की है 2024 के लिए की ये डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Twitter
बताया जाता है कि बाबा वेंगा की 85 प्रतिशत भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक घातक तूफान में उनकी आंखों की रोशनी जाने के बाद उनको अपनी शक्तियां मिली थीं। एस्ट्रोफेम के मुताबिक, बाबा ने साल 2024 में किसी देशवासी के हाथों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश की भविष्यवाणी की थी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
बाबा वेंगा ने की है 2024 के लिए की ये डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Twitter @jitende37309837
प्राकृतिक आपदा

बाबा वेंगा ने साल 2024 में भीषण मौसमी घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भविष्यवाणी की थी। उनके मुताबिक, धरती पर एक बड़ा बदलाव होगा, जो आमतौर पर बेहद लंबे अंतराल में होता है, लेकिन अगर ऐसा जल्दी हुआ तो भयानक प्राकृतिक आपदा आ सकती है। धरती पर चारों तरफ भयानक तबाही मच सकती है। 
 

4 of 7
बाबा वेंगा ने की है 2024 के लिए की ये डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Twitter @Ravalanath
साइबर हमले

उन्होंने साइबर हमलों में वृद्धि की भी चेतावनी दी है। 2024 में पावर ग्रिड और जल उपचार संयंत्रों को हैकर निशाना बना सकते हैं। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होगा। बीते महीनों मे कई प्रमुख कंपनियों ने साइबर सुरक्षा उल्लंघनों के सभी मामलों का खुलासा किया है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
बाबा वेंगा ने की है 2024 के लिए की ये डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Twitter @CoachChic
आर्थिक संकट

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला देने वाला बड़े आर्थिक संकट आएगा। उन्होंने कई वजहों की तरफ इशारा किया था। इनमें कर्ज का बढ़ता स्तर, बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक शक्ति का पश्चिम से पूर्व की तरफ बदलाव शामिल है। 

Sinking City: इस जगह को धीरे-धीरे निगल रही है धरती, वजह ऐसी कि जानकर होगी हैरानी
विज्ञापन

6 of 7
बाबा वेंगा ने की है 2024 के लिए की ये डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : iStock
चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता

बाबा वेंगा ने कुछ सकारात्मक भविष्यवाणियां भी की थीं। उनके मुताबिक, साल 2024 में चिकित्सा के क्षेत्र में सफलताओं की उम्मीद है। इसमें अल्जाइमर जैसी बीमारियों के लिए नए उपचार और 2024 तक कैंसर का संभावित इलाज शामिल है। राष्ट्रपति पुतिन ने एक बयान में बताया था कि, रूस के वैज्ञानिक कैंसर का टीका बनाने के करीब हैं। 

Total Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण का पक्षियों और पौधों पर क्या होता है असर? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाबा वेंगा ने की है 2024 के लिए की ये डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : iStock
यूरोप में आतंकी हमले की आशंका

बाबा वेंगा ने कहा है कि साल 2024 में एक बड़ा देश जैविक हथियारों का परीक्षण या उससे हमला करेगा। इसके अलावा उन्होंने यूरोप में आतंकी हमले की आशंका भी जताई थी। बाबा वेंगा ने दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने मौत से पहले 5079 तक की भविष्यवाणी की थी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, दुनिया 5079 में खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें