Baba Vanga Predictions Hindi: बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction) सच साबित होती हैं। दृष्टिहीन बाबा वेंगा का नाम दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं में शामिल है। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। साल 2023 को लेकर उन्होंने कई भविष्यवाणियां की है, जो लोंगो को डरा रही है। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 के समाप्त होने से पहले धरती पर परमाणु बम फटेगा।
अगर बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction) सच साबित हो गई, तो धरती पर तबाही मच सकती है। बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कही जाने वाली बाबा वेंगा की 12 साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी चली गई थी। बाबा वेंगा की साल 2023 को लेकर की गई कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। उनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। अब बाबा वेंगी की इस भविष्याणी ने लोगों को डरा दिया है।