Baba Vanga Prediction: दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं में शामिल बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने साल 2023 (Baba Vanga 2023 Predictions) के लिए कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction) अभी तक सच साबित हो चुकी हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा (Baba Vanga) की 12 साल की उम्र में ही आंख की रोशनी चली गई थी।
बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत की गई कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पर पूरी दुनिया यकीन करती है। उन्होंने दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा तक की भविष्यवाणियां की थीं। अब बाबा वेंगा की साल 2023 में तीसरे विश्व की भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा ने क्या भविष्यवाणी की है?