फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी गलन, पीएम मोदी आज करेंगे राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन

Thu, 12 Jan 2023 07:23 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर भारत में बुधवार को भी ठंड और कोहरे का दौर जारी रहा। हालांकि, दिल्ली समेत कुछ इलाकों में तेज धूप के चलते पारे में कुछ राहत मिली, लेकिन पहाड़ी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद तापमान और गिर सकता है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में आज से शुरू होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव 16 जनवरी तक चलेगा। साथ ही आईआईआरएस देहरादून के वैज्ञानिकों ने जुलाई 2020 से मार्च 2022 के बीच जोशीमठ और आसपास के करीब छह किलोमीटर क्षेत्र की सेटेलाइट तस्वीरों का अध्ययन किया। आईआईआरएस ने करीब दो साल की सेटेलाइट तस्वीरों का अध्ययन करने के बाद सरकार को रिपोर्ट दी है कि जोशीमठ हर साल 6.62 सेंटीमीटर यानी करीब 2.60 इंच धंस रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
Weather Report : पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी गलन
उत्तर भारत में बुधवार को भी ठंड और कोहरे का दौर जारी रहा। हालांकि, दिल्ली समेत कुछ इलाकों में तेज धूप के चलते पारे में कुछ राहत मिली, लेकिन पहाड़ी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद तापमान और गिर सकता है। दिल्ली-एनसीआर में कल देर रात से तड़ते तक हल्की बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवाओं का दौर रहा। दिन में धूप निकलने से दिल्ली का मौसम फिलहाल कुछ नर्म हुआ है।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी हुबली में 'राष्ट्रीय युवा महोत्सव' का उद्घाटन करेंगे। - फोटो : PTI
National Youth Day 2023: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे 30 हजार युवा, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में देशभर से तीस हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में 12 जनवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव 16 जनवरी तक चलेगा।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला
Dehradun : हर साल करीब ढाई इंच धंस रहा है जोशीमठ
जोशीमठ हर साल 6.62 सेंटीमीटर यानी करीब 2.60 इंच धंस रहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस) ने करीब दो साल की सेटेलाइट तस्वीरों का अध्ययन करने के बाद यह रिपोर्ट सरकार को दी है। आईआईआरएस देहरादून के वैज्ञानिकों ने जुलाई 2020 से मार्च 2022 के बीच जोशीमठ और आसपास के करीब छह किलोमीटर क्षेत्र की सेटेलाइट तस्वीरों का अध्ययन किया।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस। - फोटो : ANI
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, चीन कोरोना से होने वाली मौतों की सही रिपोर्ट नहीं देता
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने बुधवार को कहा कि चीन द्वारा मामलों की अंडर-रिपोर्टिंग के कारण दुनिया भर में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या पर संगठन का डाटा कम है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने सभी देशों से सही आंकड़े साझा करने का आग्रह किया ताकि कोरोना बीमारी के प्रसार के खिलाफ अधिक प्रभावी लड़ाई में योगदान दिया जा सके। पिछले हफ्ते टेड्रोस ने चीन से देश में कोविड अस्पताल में भर्ती होने और मौतों के विश्वसनीय आंकड़े मांगे थे।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
Bharat Jodo Yatra - फोटो : social media
Bharat Jodo Yatra: आज खन्ना से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा
पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी ने 25 किलोमीटर का पैदल सफर किया। उन्होंने सरहिंद से मंडी गोबिंदगढ़ तक दो पड़ाव में पैदल यात्रा की। बुधवार को मंडी से खन्ना के दौरान रास्ते में हल्की बूंदाबांदी भी रही। यात्रा का नाइट स्टे लुधियाना जिले के खन्ना में है। सुबह वह कश्मीर गार्डन से पैदल यात्रा की शुरूआत करेंगे। यात्रा समराला चौक पर खत्म होगी। वह बिना रुके 25 किमी चलेंगे। समराला चौक पर सभा के बाद राहुल दिल्ली रवाना हो जाएंगे।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला
Joshimath : पुनर्वास और मुआवजे के लिए बन सकती अलग नीति
जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावितों के पुनर्वास और मुआवजे के लिए सरकार अलग नीति बना सकती है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 13 जनवरी को कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई गई है। प्रदेश में आपदा प्रभावितों को सरकार आपदा एवं राहत मैन्युअल के तहत राहत राशि देती है। पर्वतीय क्षेत्रों में आवास क्षतिग्रस्त पर 1,01,900 रुपये, मैदानी क्षेत्रों में 95,000 रुपये की मदद दी जाती है। जोशीमठ की आपदा में लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके लिए सरकार को अलग से प्रभावितों के पुनर्वास के लिए नीति बनाने की जरूरत होगी।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
UP Weather : पश्चिमी उप्र में आज और कल बूंदाबांदी के आसार
गलन भरी ठंड और घने कोहरे के बीच मौसमी बदलाव प्रदेश में दस्तक देने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान बादल-बदली के साथ बूंदाबांदी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अभी गलन से राहत नहीं मिलेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12-13 जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। लखनऊ में भी बादल छाए रहने के आसार हैं। अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
अगरतला के एमबीबी हवाई अड्डे पर सीईसी राजीव कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की टीम। - फोटो : ANI
Tripura: चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए सीईसी राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम त्रिपुरा पहुंची
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की एक टीम चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को त्रिपुरा पहुंची।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त (ईसी) अनूप चंद्र पांडे और ईसी अरुण गोयल सहित चुनाव अधिकारी अगरतला पहुंच गए हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
पीयूष गोयल - फोटो : ANI
US: भारत व अमेरिका व्यापार नीति फोरम की बैठक से कई उम्मीदें
भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम की वाशिंगटन में होने वाली अहम बैठक के दौरान ज्यादा प्रगति की संभावना नहीं है। लेकिन इससे व्यापार विशेषज्ञों को कई उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच व्यापार वार्ता शुरू होगी।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
Afghanistan : तालिबान ने महिला खिलाड़ियों को किया प्रताड़ित
अफगानिस्तान में महिला एथलीटों ने कहा है कि तालिबान ने न सिर्फ लड़कियों और महिलाओं के किसी भी खेल गतिविधि में हिस्सा लेने पर पाबंदी लगा दी है, बल्कि किसी वक्त खेल में सक्रिय रही महिलाओं व लड़कियों को लगातार धमकाया और प्रताड़ित भी किया है। तालिबान के लोग लड़कियों को निजी रूप से खेल का अभ्यास करने पर भी गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें