फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गुफा में सोने के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग, वजह है बेहद खास

Thu, 07 Mar 2019 05:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Austria Healing Caves - फोटो : Social media
आमतौर पर लोग अपनी बीमारियों का इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी गुफा भी है जहां लोग सोने और अपनी बीमारियों का इलाज कराने के लिए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस गुफा में सोने से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Austria Healing Caves - फोटो : Social media
यह गुफा ऑस्ट्रिया के गास्तिन में है। कहते हैं कि यहां सबसे पहले लोग सोने की खान की खोज में आए थे, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि इस गुफा में पाई जाने वाली गैस से बड़े से बड़ा रोग भी ठीक हो सकता है।   
विज्ञापन

3 of 5
Austria Healing Caves - फोटो : Social media
दरअसल, इस गुफा में रेडॉन गैस पाई जाती है और ऐसा माना जाता है कि इस गैस के संपर्क से कई गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है। रेडॉन गैस एक रेडियोएक्टिव गैस होती है, जो गुफा के गर्म वातावरण में कई बीमारियों पर गहरा असर दिखाती है। 

4 of 5
Austria Healing Caves - फोटो : Social media
इस गुफा में आकर अपना इलाज करवा चुके लोगों का मानना है कि यहां निकलने वाली गैस अर्थराइटिस (गठिया) और पसोरिएसिस (त्वचा संबंधी रोग) जैसी बीमारियों के इलाज के लिए कारगर है। इसे यहां पर प्राकृतिक इलाज के रूप में देखा जा रहा है। यूरोप और अन्य देशों से काफी लोग यहां इलाज के लिए आते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Austria Healing Caves - फोटो : Social media
इस गुफा तक लोगों को लाने के लिए ट्रेन भी चलाई जाती है। यहां हर वक्त डॉक्टरों की मौजूदगी रहती है, जो लोगों को उनकी बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें