फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Honda Civic माइलेज में है जबरदस्त, Elantra, Altis और Skoda Octavia हुईं फेल

Thu, 07 Mar 2019 04:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2019 Honda civic launch delhi-1
प्रीमियम मिड साइज सेंगमेंट की दसवीं पीढ़ी की नई Honda Civic में कई नए फीचर दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट की कारों में नहीं मिलते। पहली बार सिविक में पेट्रोल के साथ डीजल इंजन भी लॉन्च किया गया है। नई सिविक का माइलेज भी दूसरी प्रतिद्वंदी कारों Hyundai Elantra, Volkswagen Jetta, Toyota Corolla Altis और Skoda Octavia से ज्यादा होगा। अगर आप मिड साइड सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिविक के माइलेज की बाकी कारों से भी तुलना कर लें।
विज्ञापन

डाइमेंशन

2 of 6
2019 Honda civic launch delhi-4
डाइमेंशन की बात करें, तो सिविक की लंबाई 4656 एमएम, चौड़ाई 1799 एमएम और ऊंचाई 1433 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस साइज 2700 एमएम का है। नई सिविक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 47 लीटर की है और बूट स्पेस 430 लीटर का है। हालांकि नई सिविक लंबाई के मामले में कोरोला एल्टिस से लंबी है, जबकि Octavia और Elantra से छोटी है।
 
Dimension Civic Octavia Corolla Elantra
Length 4656 mm 4670 mm 4620 mm 4570 mm
Width 1799 mm 1814 mm 1775 mm 1800 mm
Height 1433 mm 1476 mm 1475 mm 1465 mm
Wheelbase 2700 mm 2688 mm 2700 mm 2700 mm
Fuel capacity 47-litres 50-litres 43-litres 50-litres
Boot space 430-litres 590-litres 470-litres 470-litres
 
 
 
विज्ञापन

इंटीरियर और सेफ्टी फीचर

3 of 6
2019 Honda civic launch delhi-7
नई 5 सीटर होंडा सिविक में कंफर्ट के साथ लग्जरी का भी ध्यान रखा गया है। फ्रंट में सिग्नेचर विंग क्रोम ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल, एलईडी फॉग लाइट्स और एलईडी टेल लैंप्स, 17 इंच डायमंड कट अलॉय, इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर है। सिविक में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के सपोर्ट वाला 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्ट-की,  डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8 तरफ से एडजस्ट होने वाली पावर ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, लेदर अपहोलस्ट्री, ऑटो वाइपर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, मल्टी व्यू के साथ रिवर्स कैमरा जैसे कई यूनिक फीचर दिए हैं।

वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो सिविक में 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ISOFIX, हिल स्टार्ट असिस्ट, स्टैबिलिटी कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रैक जैसे फीचर दिए हैं।
 
Features Civic Octavia Corolla Elantra
Airbags 6 8 3 6
ABS+EBD
ISOFIX
Hill-start  X X
Stability control X
Lane keeping assist X X X
Reverse Camera X
 

इंजन स्पैसिफिकेशन

4 of 6
2019 Honda civic launch delhi-2
10वीं पीढ़ी की सिविक दो इंजन ऑप्शंस के साथ मिलेगी। 1.8 लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन 6500 आरपीएम पर 139 बीएचपी की पावर और 4300 आरपीएम पर 174 एनएम का टार्क देता है। वहीं 1.6 लीटर का i-DTEC डीजल इंजन 4000 आरपीएम पर 118 बीएचपी की पावर और 2000 आरपीएम पर 300 एनएम का टार्क देता है। डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। नई सिविक के पेट्रोल मॉडल में केवल सीवीटी ट्रांसमिशन का फीचर दिया गया है, जबकि डीजल वैरियंट में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।   
 
Specifications  Petrol Diesel
Displacement 1799 cc 1597 cc
Power 140 bhp 120 bhp
Torque 174 Nm 300 Nm
Gearbox 7-speed CVT 6-speed manual
Mileage 16.5 km/l 26.8 km/l
विज्ञापन

पेट्रोल माइलेज

5 of 6
honda civic 2019 launch-1 (1)
वहीं माइलेज की बात करें, तो पेट्रोल इंजन 16.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। वहीं 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हुंडई इलैंट्रा का माइलेज 14.62 किमी प्रति लीटर, 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ टोयोटा कोरोला एल्टिस 15.7 किमी प्रति लीटर और 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्कोडा ऑक्टोविया का माइलेज 15.1 किमी प्रति लीटर है।  
 
Model 2019 Honda Civic Hyundai Elantra Toyota Corolla Altis Skoda Octavia
Engine 1.8-litre 2.0-litre 1.8-litre 1.8-litre
Power 141PS 152PS 140PS 180PS
Torque 174Nm 192Nm 173Nm 250Nm
Transmission CVT 6AT 7-step CVT 7AT
Fuel Efficiency (claimed) 16.5kmpl 14.62kmpl 15.7kmpl 15.1kmpl
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल माइलेज

6 of 6
2019 Honda civic launch delhi-3
सिविक का 1.6 लीटर का i-DTEC डीजल इंजन 26.8 किमी प्रति लीटटर का माइलेज देगा। वहीं 1.6 लीटर डीजल इंजन के साथ हुंडई इलैंट्रा 22.54 किमी प्रति लीटर, 1.4 लीटर डीजल इंजन के साथ टोयोटा कोरोला एल्टिस 21.43 किमी प्रति लीटर और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ स्कोडा ऑक्टाविया 21 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
 
Model 2019 Honda Civic Hyundai Elantra Toyota Corolla Altis Skoda Octavia
Engine 1.6-litre 1.6-litre 1.4-litre 2.0-litre
Power 120PS 128PS 88PS 143PS
Torque 300Nm 260Nm 205Nm 320Nm
Transmission 6MT 6MT 6MT 6MT
Fuel efficiency (claimed) 26.8kmpl 22.54kmpl 21.43kmpl 21kmpl
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें