जनसंख्या बढ़ाने के लिए मिल रही मुफ्त में जमीन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
देश विदेश से कई लोगों ने जताई इच्छा
इस बारे में सिटी काउंसिल को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि शहर में लोग मुफ्त जमीन के लालच में आएंगे, लेकिन दो सप्ताह से भी कम समय में पूरे ऑस्ट्रेलिया और विदेश से करीब 250 से अधिक लोगों ने मुफ्त जमीन के बारे में जानकारी ली है। अधिकारियों ने बताया कि नि:शुल्क जमीन मिलने के बारे में ब्रिटेन, भारत, हांककांग और न्यूजीलैंड तक से लोगों ने पूछताछ की है, लेकिन इसके लिए किसी व्यक्ति का ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होना या इसका स्थायी निवासी होना आवश्यक है।