फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं को मिलती है खौफनाक सजा, जानिए इस खतरनाक परंपरा के बारे में

Wed, 03 Nov 2021 08:34 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महिलाओं को मिलती है खौफनाक सजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
दुनिया में कई खतरनाक रीति रिवाज और परंपराएं हैं। इनके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दुनिया के कई देश हैं जो अपनी पहचान को बचाकर रखना चाहते हैं। कई देशों की सरकारों ने अपने यहां कई ऐसे रीति रिवाज और परंपराओं पर रोक लगा दी है, लेकिन अभी भी कुछ देश हैं जहां अजीबोगरीब परंपराओं का पालन किया जा रहा है। आज हम आपको एक देश की ऐसी परंपरा के बारे में बताते हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

क्या आपको पता है कि किसी परिवार के सदस्य की अगर मौत हो जाती है, तो घर की महिला की अंगुलियों को काटा जाता है। आज भी दुनिया के एक देश में इस खतरनाक परंपरा का पालन किया जाता है। किसी की अंगुली में थोड़ी सी चोट लग जाती है, तो कितना दर्द होता है। इस देश में जब महिला को अपनी अंगुलियों को काटना पड़ता होगा, तो उसे असहनीय पीड़ा होती होगी। आईए जानते हैं इस अजीबोगरीब परंपरा के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महिलाओं को मिलती है खौफनाक सजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
खौफनाक है ये परंपरा

अगर परिवार में किसी की मौत हो जाती है, तो उसे भारी दुख झेलना पड़ता है। दर्द को कम करने के लिए लोग उनके साथ खड़े रहते हैं। लेकिन इंडोनेशिया में एक जनजाति है जिनकी महिलाओं को इससे भी अधिक दर्द झेलना पड़ता है। अगर परिवार में किसी की मौत हो जाती है, तो महिलाओं को अपनी अंगुलियों को काटनी पड़ती है। 
विज्ञापन

3 of 5
महिलाओं को मिलती है खौफनाक सजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दानी जनजाति की महिलाओं को परिवार के सदस्य की मौत की दर्द के अलावा शारीरिक दर्द भी झेलना पड़ता है। इंडोनेशियाई में इस जनजाति की महिलाओं को अनुष्ठान के लिए अंगुलियों के ऊपर के आधे हिस्से को काटा जाता है। 

4 of 5
महिलाओं को मिलती है खौफनाक सजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
जानिए क्या है मान्यता

मान्यता है कि महिला की अंगुली काट देने से मरने वाले शख्स की आत्मा दूर रहती है। कुछ बच्चों की अंगुलियां भी माताएं काट देती हैं। इस इकिपलिन परंपरा पर सरकार ने कुछ साल पहले रोक लगा दी थी। लेकिन यह परंपरा अभी भी चोरी छिपे जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिलाओं को मिलती है खौफनाक सजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
इस जनजाति की जनसंख्या ढाई लाख है। यह पश्चिमी न्यू गिनी के ऊंचाई वाले इलाकों में रहती है। इस जनजाति के पुरुष मृतकों की ममी बनाकर रखते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें