कनाडा में एक एंटीक दुकान के मालिक ने लगभग सात लाख के एक घर खरीदा। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि सात लाख के घर में 2 करोड़ का खजाना मिल जाएगा। उन्हें इस घर में डिजाइनर कपड़े, दुर्लभ सिक्के, सोने और हीरे की अंगूठियों के साथ बैग, नकदी और चांदी के डॉलर से भरे पर्स सहित कई अन्य चीजें मिलीं, जिनकी कीमत लगभग दो करोड़ है।