फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि शास्त्री ने क्यों कही छुट्टी की बात, बीते छह माह से लगातार खेल रही टीम इंडिया

Fri, 05 Feb 2021 04:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 6
रवि शास्त्री , विराट कोहली - फोटो : social media
टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय क्रिकेटरों को इस साल की आईपीएल के बाद थकान से उबरने के लिए दो हफ्ते का ब्रेक जरूर मिलना चाहिए क्योंकि बायो-बबल में रहना मानसिक रूप से काफी थकाऊ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रवि शास्त्री - फोटो : social media
शास्त्री ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, 'मेरा मानना है कि आपको कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक की जरूरत होती है। इंग्लैंड श्रृंखला के बाद खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे। फिर आईपीएल के बाद दो हफ्ते का आराम निहायती जरूरी है।'
 
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय टीम के साथ रवि शास्त्री - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा, 'क्योंकि ये पृथकवास, ये बायो-बबल, मानसिक रूप से थकाने वाले हैं। आखिरकार आप इंसान ही हो।' शास्त्री ने कहा, 'जहां तक इस टीम का संबंध है तो इस टीम को अपने प्रदर्शन पर गर्व है। हम एक बार में एक कदम ही आगे बढ़ाएंगे। हर श्रृंखला महत्वपूर्ण है। हर प्रारूप अहम है।'

4 of 6
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'हमारे पास काफी खिलाड़ी हैं, हमारे पास सभी प्रारूपों में खिलाने के लिए काफी अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है। इसलिये सभी प्रदर्शन के लिए बेताब होंगे।' भारत में इस साल के अंत में 2021 विश्व टी-20 का भी आयोजन होना है।

 
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल - फोटो : social media
बता दें कि आईपीएल का 14वां सीजन इस साल अप्रैल और मई में खेला जाएगा। भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ ने शानदार जज्बा दिखाया जब चोटिल खिलाड़ियों से भरी टीम ने पिछले महीने नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से शानदार जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय टीम - फोटो : social media
गौरतलब है कि भारतीय खिलाड़ियों ने सितंबर में यूएई में आईपीएल 2020 के बाद से ब्रेक नहीं लिया है। आईपीएल के बाद टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चली गई। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अंतिम स्थान दाव पर लगा है और टीम इंडिया इस समय द्विपक्षीय सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी कर रही है, जहां उसे चार टेस्ट, पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे खेलनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें