हमारी पृथ्वी पर ऐसे कई दुर्लभ जीव हैं, जो अपने अनोखेपन के कारण देश दुनिया में जाने जाते हैं। इनमें से कई प्रजातियों को वैज्ञानिकों के विशेष संरक्षण में रखा गया है। अमूमन देखने को मिलता है कि पानी के भीतर रहने वाले जीव अधिक समय तक जिंदा रहते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं धरती के उन जीवों के बारे में, जो सबसे ज्यादा समय तक रहते हैं जिंदा -
बोहेड व्हेल
बोहेड व्हेल ज्यादातर आर्क्टिक समुद्र और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पाई जाती हैं। अगर व्हेल की इस प्रजाति का शिकार ना किया जाए तो ये आराम से 200 सालों तक जिंदा रह सकती हैं। बोहेड व्हेल की सबसे खास बात यह है कि इनके भीतर एक खास तरह का जीन (ERCC1) होता है। ये जीन शरीर के खराब हुए DNA को सुधारने में मदद करता है, जिसके चलते बोहेड व्हेल को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी नहीं होती है।