अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है जिसमें एलयिंस (Aliens) भी शामिल हैं। इसके लिए नासा ने हाल ही में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च किया जो ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा उठाएगा। नासा एलियंस के रहस्यों को जानने की सालों से कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब इस बीच अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी ने एक बड़ा फैसला लिया है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एलियंस के रहस्यों को जानने के लिए अब पुजारियों की भर्ती करने जा रही है। एलियंस से संपर्क करने में नासा अब पुजारियों की मदद लेगा। मानवता को एलियंस से संपर्क करने में पुजारी मदद करेंगे। दुनियाभर में एलियंस को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई बार लोगों ने एलियंस और UFO को देखने का दावा किया है। लेकिन क्या ब्रह्मांड में सच में एलियंस हैं इसका किसी के पास सबूत नहीं है। इसलिए एलियंस के अस्तित्व को लेकर अभी भी रहस्य बरकरार है।