फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिराफों के बीच लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल, गर्दन घुमा-घुमाकर किए एक-दूसरे पर अटैक

Sun, 28 Feb 2021 12:48 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : ट्वीटर/Life and nature
सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों से जुड़े अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो में जानवर की मासूमियत लोगों दिल जीत लेती है, तो वहीं किसी वीडियो में ये हैरतअंगेज करतब करते दिख जाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो जिराफों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद आप ये जरूर कहेंगे कि ऐसी लड़ाई हमने पहले कभी नहीं देखी।
विज्ञापन

2 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : ट्वीटर/Life and nature
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे दो जिराफ एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। इसी दौरान वो एक-दूसरे से अचानक भिड़ जाते हैं। लड़ाई करते हुए एक जिराफ दूसरे जिराफ पर अपनी लंबी गर्दन से हमला करता है। ऐसे में दूसरा जिराफ खुद को हमले से बचाने की कोशिश कर रहा है। कुछ देर बाद ही पहले वाले जिराफ के हमले का जवाब देने के लिए दूसरा जिराफ भी अपनी गर्दन से उस पर हमला करता है।
विज्ञापन

3 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : ट्वीटर/Life and nature
दोनों जिराफों के बीच एक-दूसरे पर हमला करने का सिलसिला काफी देर तक ऐसे ही चलता रहता है। इनकी लड़ाई को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों किसी बात को लेकर आपस में लड़ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : ट्वीटर/Life and nature
आपको बता दें कि जिस तरह से इंसान को अगर कोई बात पसंद नहीं आती है, तो उसे गुस्सा आ जाता है, ठीक उसी तरह की ही मानसिक स्थिति जानवरों में भी पाई जाती है। अगर जानवरों को भी कोई बात पसंद नहीं आती है, तो वो आपस में लड़ाई करने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें