ऑटो पर आलीशान घर
- फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक शख्स ने अपने ऑटो को एक आलीशान घर में बदल दिया है। दरअसल, चेन्नई में रहने वाले इस शख्स का नाम अरुण प्रभु है और उन्होंने अपने ऑटो को एक ऐसे घर में तब्दील कर दिया है, जिसमें आम घरों जैसी सभी सुख सुविधाएं हैं। इस घर में काफी स्पेस है, वेंटिलेशन का इंतजाम है, इसमें खिड़कियां और दरवाजों के साथ छत और कपड़े सुखाने का भी प्रबंध है। ये एक मोबाइल घर है।