ये आठ भुजाओं वाला एक समुद्री राक्षस है जिसका पूरी दुनिया में फैला है। सभी छोटे-बड़े समुद्री जीव भी इसके आगे पानी भरते हैं। क्या आप बता सकते हैं कि ये कौन सा जानवर है?
विज्ञापन
2 of 5
sea monster
जवाब है ऑक्टोपस। यह दुनिया के सभी महासागरों खासकर उष्णकटिबंधीय महासागर में भारी तादाद में पाया जाता है। यह अपने आठ भुजाओं की मदद से समुद्र में तैरता है।
विज्ञापन
3 of 5
sea monster
इसकी लगभग 300 प्रजातियां होती हैं, जो समुद्र की गहराइयों में रहते हैं। जब इसे भूख लगती है, तो भोजन की तलाश में सुबह-शाम समुद्र के ऊपरी हिस्से में आता है। इसका पसंदीदा भोजन केकड़े, क्रे फिश, लॉब्स्टर आदि होते हैं।
4 of 5
sea monster
पेसिफिक ऑक्टोपस विशालकाय होता है। यह 16 फीट लम्बा और करीब 50 किलोग्राम वजनी होता है। भूख लगने पर यह कई बार दूसरे छोटे ऑक्टोपस को भी खा जाता है। इसके जहर के कारण कुछ वैज्ञानिकों ने इसे 'समुद्र की गहराई के राक्षस' की संज्ञा दी है। ऑक्टोपस कई आकार के होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मिलने वाला वल्गरिस ऑक्टोपस 12 से 36 इंच लम्बे और तीन से दस किलोग्राम वजन के होते हैं।
सबसे छोटा वुल्फी ऑक्टोपस होता है, जो एक इंच का होता है। ऑक्टोपस का दिमाग बहुत तेज होता है। इनमें लगभग 500 मिलियन न्यूरोन्स होते हैं। इसका जीवनकाल एक से पांच वर्ष का होता है। मुसीबत में होने पर यह ब्लू ब्लड का फव्वारा छोड़ता है, जो पानी में धुआं सा बन जाता है। यह एक केमिकल होता है, जो शिकारी के आंखों में जलन पैदा करता है।