फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के रईस जानवर, इनकी एशो-आराम की जिंदगी देखकर अमीरों को होने लगती है जलन

Sat, 03 Nov 2018 04:26 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : social media
हम सभी जानते हैं कि जानवर वफादार, एक अच्छा साथी होता है और हमें तनाव मुक्त भी रखता है। कुछ जानवर अनोखे और दुनिया में सबसे महंगे हैं कि उनकी कीमत अपने आप में एक रिकॉर्ड है, इन जानवरों की खरीद पर हर साल लाखों खर्च किये जाते हैं। आम तौर पर हम पालतू जानवर को पालने के लिए ज्यादा खर्चा नहीं करते हैं, मगर इन जानवरों की खरीदने की सोचना ही आपको कंगाल कर देगी।आप भी जानिए दुनिया के इन सबसे महंगे जानवरों के बारे में... 
विज्ञापन

1.16 अरब रुपए से ज्यादा कीमत है इस ग्रीन मंकी घोड़े की

2 of 12
मंकी नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह कोई बंदर है लेकिन यह बंदर नहीं बल्कि एक घोड़े का नाम है। दुनिया के सबसे दुर्लभ और खूबसूरत घोड़े का नाम ग्रीन मंकी है। ये अमेरिकन थ्रूघब्रेड रेसहॉर्स नस्ल का घोड़ा है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा महंगा, दुर्लभ और खूबसूरत जानवर है। यह एक अमेरिकी दौड़ का घोड़ा है जो कि वानिकी के रूप में जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार दौड़ में ग्रीन मंकी 9.8 सेकंड में आठ मील तक भागा था। साल 2004 में इसका जन्म हुआ था, साल 2006 में महज दो साल की उम्र में इसे एक नीलामी के दौरान से 1,60,00,000 डॉलर (1,16,38,40,000 रुपये) में बेचा गया था। ये अब तक का विश्व रिकार्ड है। मई 2018 में इसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

1.11 अरब रुपए का मालिक है गीगू

3 of 12
- फोटो : social media
ब्रिटेन के एक अरबपति व्यवसायी माइल्स ब्लैकवेल ने अपना पूरा व्यवसाय बेचकर अपनी वसीयत में से 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 1.11 अरब रुपये) अपने मुर्गे गीगू के नाम कर दी थी। व्यवसाय बेचने के कुछ समय बाद माइल्स की भी मौत हो चुकी है। व्यवसायी ने अपने मुर्गे गीगू के नाम ये वसीयत इसलिए की है ताकि उनके मरने के बाद भी उनके मुर्गे की अच्छे से देखभाल हो सके। फिलहाल गीगू की देखभाल उसके नए मालिक कर रहे हैं। ये मुर्गा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इसे दुनिया का सबसे अमीर मुर्गा बताया जा रहा है। अगर गीगू की मौत हो जाती है तो ये संपत्ति गीगू के चूजों को मिल जाएगी। 

22 करोड़ रुपये की है दुनिया की सबसे महंगी गाय

4 of 12
- फोटो : social media
हॉस्टीन नस्ल की इस गाय का नाम ईस्टसाइड लेविसडेल गोल्ड मिस्सी है। इस नस्ल की गाय उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक पाई जाती है। यह गाय सामान्य गाय की अपेक्षा 10 गुना ज्यादा दूध देती है। ज्यादातर गाय अपने जीवन काल में औसतन 9700 लीटर दूध देती है। हॉल्स्टीन नस्ल की यह गाय 40 हजार लीटर से ज्यादा दूध देती है। इस नस्ल की गायें जल्दी बड़ी हो जाती हैं। इन्हें दुनिया की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों के तौर पर भी जाना जाता है। इसके दूध में अन्य गायों के मुकाबले ज्यादा फैट होता है। बताया जाता है कि पिछले 30-40 साल में इन गायों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे अमेरिका और कनाडा में दुग्ध उत्पादन में तेजी आई है। इस नस्ल की गायों को पालना काफी कठिन होता है। हॉस्टीन नस्ल की गायों ने कई तरह की प्रतियोगिताओं को भी जीता है। जिसमें सभी नस्लों की ग्रैंड चैंपियन का खिताब भी शामिल है। इसकी कीमत करीब 8 करोड़ 40 लाख रुपए है।
 
विज्ञापन

4.23 करोड़ रुपए है तिब्बती मैस्टिफ कुत्ते की कीमत

5 of 12
- फोटो : YouTube
तिब्बती मैस्टिफ एक प्रकार का बड़ा कुत्ता है जिसके कान और होंठ लटके हुए होते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता जो कि शेर की तरह लगता है। यह समाज में धन के संकेत के रूप में माना जाता है। ये विभिन्न रंगों में जैसे भूरे, काले, सफेद और लाल रंग में  पाए जाते हैं। ये कई रंगों जैसे भूरे, काले, सफेद और लाल रंग में पाए जाते हैं। इन्हें पशुओं और महलों आदि की रक्षा के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाता है। कमाल की बात यह है कि खुद का बचाव करने के लिए ये बाघों और उनके समूह के साथ लड़ने की क्षमता भी रखते हैं। इसकी कीमत लगभग 5,82,000 डॉलर (4,23,34,680 रुपये) है।
विज्ञापन

पांच से साढ़े सात लाख रुपए में मिलते हैं डी ब्राज्जा प्रजाति के बंदर

6 of 12
De Brazza's monkey - फोटो : Pueblo Chieftain
डी ब्राज्जा प्रजाति के इस बंदर का नामकरण एक फ्रांसीसी यात्री के नाम पर किया गया है। ये बंदर का बहुत पुराना रूप है। इस बंदर का नाम फ्रांसीसी यात्री के नाम पर दिया गया है। कमाल की बात ये है कि इस जानवर की कोई अलग प्रजातियां नहीं हैं और इसके छिपने की प्रतिभा के कारण इसे खोजना बहुत मुश्किल है। इसके जीवन की अधिकतम अवधि 30 वर्ष है और ये अफ्रीका में पाया जाता है। इनका काम अपने परिवारों की रक्षा करना और जंगलों में अपने सामाजिक समूहों का नेतृत्व करना है। इनकी कीमत लगभग 7000 से 10,000 डॉलर (5,09,180 से 7,27,400 रुपये) है।
विज्ञापन

टाइनी चीनी क्रेस्टेड कुत्ते की कीमत पांच हजार डॉलर है

7 of 12
- फोटो : Wikipedia
टाइनी चीनी क्रेस्टेड कुत्ता सबसे महंगे कुत्तों में से एक हैं जो आप खरीद सकते हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि वे गंजे अर्थात उनके बाल छोटे होते हैं जो कि केवल उनके पंजे और चेहरे के चारों ओर होते है। उनकी त्वचा नरम होती है और अधिक से अधिक उनका वजन 10 पाउंड का होता है। सैम दुनिया का प्रसिद्ध चीनी क्रेस्टेड कुत्ता है जिसने 2003-2005 में विश्व कि अग्लिएस्ट कुत्ता प्रतियोगिता (World’s Ugliest Dog Competition) को जीता था । इन कुत्तो की कीमत पांच हजार डॉलर है।

रॉयल नस्ल के घोड़ों की प्रजाति है खास

8 of 12
- फोटो : Pets4Homes
घोड़ों की सबसे पुरानी और रॉयल नस्ल, अरबी घोड़ों की है। ये प्रजाति के घोड़े आमतौर पर अरब प्रायद्वीप में पाये जाते हैं। ये अपने अलग आकार के सिर, तरासी हुई गर्दन, ऊंची पूंछा और गर्दन के लहराते बालों की वजह से दुनिया के सबसे खूबसूरत घोड़े माने जाते हैं। यही वजह है कि इन्हें पोस्टर हॉर्स भी कहा जाता है। घोड़ों के 70-80 फीसद पोस्टरों में अरबी घोड़ों की ही तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी कीमत लगभग 1,00,000 डॉलर (72,74,000) है।

 

लैवेंडर एल्बिनो बॉल पाइथन है दुनिया का सबसे सुंदर सांप

9 of 12
- फोटो : social media
अजगर रेसस्सिव (recessive) जीन का लैवेंडर एल्बिनो बॉल पाइथन दुनिया के सबसे सुंदर सांप में शुमार है। पीले चिह्नों और लाल आंखों की वजह से ये अगर गोल होकर बैठ जाएं तो गेंद के रूप में दिखते हैं। की देशों में लोग इन सांपों को इनकी खूबसूरती की वजह से पालने के ले खरीदते हैं। इन्हें पालतू जानवर की तरह माला जाता है। इन्हें 'हाई कंट्रास्ट' साँप के रूप में भी जाना जाता है। इनकी कीमत लगभग 40,000 डॉलर (29,09,600 रुपये) है।

9 करोड़ का ‘युवराज’ रोज पीता है 20 लीटर दूध

10 of 12
yuwraj
हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी कर्मवीर सिंह का भैंसा ‘युवराज’ पूरी दुनिया में मशहूर है। मुर्रा नस्ल के इस नौ साल के भैंसे की कीमत नौ करोड़ रुपये है। ये दुनिया का सबसे महंगा भैंसा है। अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है। युवराज प्रतिदिन 20 लीटर दूध, 10 किलो फल, 6 किलो दाना और सर्दी में 500 ग्राम काजू व बादाम खाता है। सजधज कर सुबह-शाम की सैर करता है। दिन में दो बार स्नान करता है और दो बार इसकी सरसो के तेल से मालिश होती है। युवराज की दिन-रात सेवा करने के लिए एक-दो नहीं बल्कि 10 नौकर लगे हुए हैं। युवराज का वजन 1500 किलो से ज्यादा है। इसकी लंबाई 6.5 फुट है। युवराज के मालिक उस पर प्रतिदिन 3500-4000 रुपये ऐसे ही खर्च नहीं करते। युवराज से उनको अच्छी-खासी कमी भी होती है। कर्मवीर सिंह कहते हैं कि युवराज उनके बेटे की तरह है। उन्होंने बताया कि वे युवराज के सीमन (वीर्य) से हर साल 70 से 90 लाख रुपये तक कमाते हैं। उसका सीमन विदेशों तक सप्लाई होता है। अपनी खासियत की वजह से युवराज, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पशु प्रतियोगिताओं में कई अवार्ड जीत चुका है।
 

लेंसलॉट एनकॉर है दुनिय का पहला क्लोन कुत्ता

11 of 12
Sir Lancelot Encore - फोटो : Disk/Trend
दुनिया के पहले क्लोन कुत्ते का नाम सर लेंसलॉट एनकॉर है। इसकी कीमत लगभग 155,000 डॉलर (1,12,74,700 रुपये) है। एडगर और नीना ओटो, फ्लोरिडा में रहने वाले इस जोड़े के पास एक विश्व प्रसिद्ध कुत्ता लेंसलॉट था लेकिन कैंसर के कारण उन्होंने उसे 2008 में खो दिया और फिर उन्होंने उसके डीएनए को क्लोन कराने का फैसला किया। इस तरह से सर लेंसलॉट एनकॉर पैदा हुआ और सैन फ्रांसिस्को में बॉयो-कला नीलामी का विजेता भी बना।
विज्ञापन

सबसे दुर्लभ व महंगे हैं शेर के ये शावक

12 of 12
white lion cubs
शेर की ये प्रजाति सबसे दुर्लभ है। इनका पहली बार 1938 में पता चला था। इन्हें पहली बार तिम्बावती क्षेत्र में देखा गया था। इनकी आंखो का रंग भी चमकदार या सफेद होता है। इन्हें केवल महंगी अफ्रीकी सफारी में ही देखा जा सकता है। इनकी कीमत लगभग 1,40,000 डॉलर (1,01,83,600 रुपये) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें