फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के स्कूल बैग में छिपा था कुछ ऐसा, खोलते ही निकल आई क्लास टीचर की चीख

Sat, 03 Nov 2018 10:46 AM IST
फीचर डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
School Bag - फोटो : Ready Nutrition
जो माता पिता अपने छोटे बच्चों को सुबह सवेरे स्कूल भेजते हैं। उनके मन में अपने दिल के टुकड़े की सुरक्षा को लेकर एक सवाल दौड़ता रहता है। क्योंकि आए दिन स्कूलों में दिल दहला देने वाली घटनाएं होती रहती हैं। ऐसा ही कुछ पंजाब के तरनतारन में हुआ, जिससे जानने के बाद पेरेंट्स की चिंता और बढ़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
School Bag - फोटो : Instagram
इस घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। क्योंकि यह घटना भले ही स्कूल में घटी हो लेकिन इसमें परिवार की लापरवाही सामने आ रही है। अगली स्लाइड में जानिए कि आखिर हुआ क्या था। 
विज्ञापन

3 of 5
School Bag - फोटो : Youtube
दरअसल पंजाब के तरनतारन में एक स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल जब बच्चे के स्कूल बैग से 5 फीट लंबा सांप निकल कर बाहर आया। रोज की तरह प्रार्थना सभा के बाद जैसे ही बच्चे ने क्लास में जाकर अपना स्कूल बैग खोला तो क्लास में भगदड़ मच गई। बच्चे के बैग के पास जब क्लास टीचर पहुंची तो सांप देखकर उनकी भी चीख निकल आई।

4 of 5
School Bag - फोटो : Youtube
शोर-शराबा सुनने के बाद स्कूल प्रशासन के लोग भी क्लास में पहुंचे और बच्चे के बैग को स्कूल के खुले मैदान में ले गए। वहां बैग से किताबों को निकाला गया तो सांप की लंबाई देखकर लोगों की जान हलक में अटक गई। क्योंकि यह सांप 5 फीट लंबा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Snake - फोटो : Youtube
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी बच्चे या स्कूल कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा। कर्मचारियों ने सांप को जिंदा छोड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें