Harvard Study Claims About Aliens: एलियन्स को लेकर अक्सर कई तरह के दावे किए जाते हैं, जिन पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में यदि कोई आपसे कहे कि एलियन्स यानी दूसरी दुनिया के जीव हम इंसानों के बीच ही पृथ्वी पर छिपकर रह रहे हैं, तो आप क्या कहेंगे? निश्चित तौर पर आप इस बात पर यकीन नहीं कर पाएंगे। लेकिन आपको बता दें कि यह कोई आई गई अफवाह नहीं है।
दरअसल हाल ही में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने इससे जुड़ी एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें कुछ ऐसा ही दावा किया गया है। यह ‘क्रिप्टोटेरेस्ट्रियल’ प्राणियों की ऐसी हाइपोथीसिस है, जिसके तहत दो बातों की संभावना है- पहला या तो दूसरी दुनिया के जीव (एलियन) छिपकर रह हमारे बीच रहे हैं। दूसरा या फिर कुछ बुद्धिमान समूह या संस्थाएं खुद को गुप्त रखे हुए है। हालांकि इन दोनों ही बातों में किसी एक की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकती है।