Alien News: क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा भी कहीं और जीवन है? वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब तलाशन की कोशिश में लगे हैं। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो एलियन और उसके एयरक्राफ्ट यूएफओ को देखने का दावा करते हैं। हालांकि, सच्चाई यह है कि वैज्ञानिक भी अभी तक एलियन की खोज नहीं कर पाए हैं। अब इस बीच शोधकर्ताओं का मानना है कि जल्द ही वह एलियन की खोज कर सकते हैं। ब्रह्मांड में एलियन की तलाश के लिए दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक प्रोजेक्ट ब्रेकथ्रू लिसेन के वैज्ञानिकों ने कहा है कि कई तकनीक विकास ब्रह्मांड में खोज की दिशा बदलने वाले हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में पहली बार नवाचारों को लेकर ऑक्सफोर्ड में वैज्ञानिकों का वार्षिक सम्मेलन होने वाला है। इस इसी सप्ताह शुरू होने वाले सम्मेलन में नई तकनीक को लेकर चर्चा की जाएगी। खगोलविदों से लेकर प्राणीविदों समेत सैकड़ों वैज्ञानिकों के शामिल होने की संभावना है।