फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA Voyager-1: नासा के अंतरिक्ष यान को एलियंस ने किया हाईजैक? भेज रहा रहस्यमयी मैसेज

Sun, 22 May 2022 11:41 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नासा का अंतरिक्ष यान भेज रहा रहस्यमयी मैसेज - फोटो : Twitter @SPACEdotcom
NASA Voyager-1: ब्रह्मांड रहस्यों से भरा पड़ा है। वैज्ञानिक भी आज तक कई रहस्यों से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। अनंत और असीमित ब्रह्मांड में लाखों रहस्य छिपे हुए हैं। वैज्ञानिकों के लिए अंतरिक्ष हमेशा से जिज्ञासाओं का केंद्र रहा है। विज्ञान का दायरा जैसे-जैसे बढ़ता गया वैसे-वैसे ब्रह्मांड के रहस्य से भी पर्दा उठता गया। लेकिन अब इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने दुनिया के वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का स्पेसक्राफ्ट वॉयजर-1 (Voyager-1) अंतरिक्ष में हमारे सौर मंडल के बाहर की यात्रा पर है। नासा ने अपने इस स्पेसक्राफ्ट को 45 साल पहले अंतरिक्ष में भेजा था। लेकिन वायजर अब ऐसे अजीबोगरीब डेटा भेजा रहा है जिसने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। नासा का कहना है कि उसका अंतरिक्ष यान वायजर ठीक तरह से काम कर रहा है। लेकिन वह जो डेटा भेज रहा है वह हैरान करने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 6
नासा का अंतरिक्ष यान भेज रहा रहस्यमयी मैसेज - फोटो : Twitter @earthskyscience
नासा का कहना है कि अतंरिक्ष यान वॉयजर-1 धरती की तरफ है, हालांकि अब वो अपनी जगह को लेकर अजीबोगरीब मैसेज भेज रहा है। वॉयजर-1 द्वारा भेजा गया यह डेटा दूसरे डेटा से मैच नहीं हो रहा है। नासा के लिए यह डाटा बहुत जरूरी है, क्योंकि वो इससे तारों के माध्यम से धरती की सही दिशा में उसका एंटीना रखा जा सकेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
नासा का अंतरिक्ष यान भेज रहा रहस्यमयी मैसेज - फोटो : Twitter @Gizmodo

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी की एक प्रोजेक्ट मैनेजर सुजैन डॉड का कहना है कि वायजर-1 ऐसे अजीबोगरीब मैसेज भेज रहा है जो रहस्यमयी है। उनका कहना है कि वायजर का AACS सिस्टम जो जानकारी दे रहा है वह सही नहीं है। वह जगह की जानकारी देने के साथ ही कई और काम करता है। 

4 of 6
नासा का अंतरिक्ष यान भेज रहा रहस्यमयी मैसेज - फोटो : istock
उनमें से एक वॉयजर के एंटीना को पृथ्वी की ओर रखना है।' उन्होंने आगे कहा, 'AACS अभी काम कर रहा है, लेकिन वह एरर वाले डेटा भेज रहा है, जिसे सुधारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारी जांच में इसकी वजह से कोई समस्या नजर नहीं आई है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
नासा का अंतरिक्ष यान भेज रहा रहस्यमयी मैसेज - फोटो : iStock

उनका कहना है कि वायजर-1 का एंटीना धरती की ओर है और ठीक से काम कर रहा है, क्योंकि एंटीना लगातार सिंग्नल भेज रहा है। उन्होंने बताया कि इंजीनियर इसके सॉल्यूशन सॉफ्टवेयर को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी भी वॉयजर में समस्या आई थी। साल 2017 में उसका थ्रस्ट खराब हुआ था। करीब 37 साल बीतने के बाद इसके दूसरे थ्रस्ट को चालू किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
a - फोटो : Twitter @LarryJo46392529

नासा ने साल 1977 में वायजर-1 को अंतरिक्ष में भेजा था। साल 2012 में यह हमारे सौर मंडल से बाहर निकल गया था और इंटरस्टेलर स्पेस जा पहुंचा। दुनिया में वायजर-1 पहली ऐसी वस्तु है जो धरती से सबसे अधिक दूर है। धरती से 23 अरब किमी दूर वायजर स्थित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें