सारा तेंदुलकर मुंबई की टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं और उन्होंने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वहीं, मुंबई की जीत की दुआ कर रही आरसीबी की टीम मैच खत्म होने के बाद खुशी से झूम उठी।
विज्ञापन
1 of 12
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अभियान जीत के साथ खत्म किया। इसके साथ ही आरसीबी की टीम को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। मुंबई का आखिरी मैच दिल्ली के साथ था और दिल्ली की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी थी। दिल्ली के हारने पर आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाती। इसी वजह से आरसीबी के फैंस और खिलाड़ी भी मैच में मुंबई का समर्थन कर रहे थे। हुआ भी ऐसा ही, मुंबई ने मैच जीता और दिल्ली की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी।
इस मैच के दौरान सारा तेंदुलकर मुंबई की टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं और उन्होंने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वहीं, मुंबई की जीत की दुआ कर रही आरसीबी की टीम मैच खत्म होने के बाद खुशी से झूम उठी। यहां हम मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 12
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के फैंस के लिए यह मैच बेहद निराशाजनक रहा। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को हर हाल में यह मैच जीतना जरूरी था, लेकिन दिल्ली की टीम ऐसा नहीं कर पाई। पहले बल्लेबाजों ने निराश किया फिर गेंदबाजी के दौरान कप्तान पंत के खराब फैसलों ने टीम को हार दिला दी। टीम की हार के बाद फैंस बेहद निराश नजर आए।
विज्ञापन
3 of 12
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने यह मैच बहुत ही करीब से देखा। उनकी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए दिल्ली की हार जरूरी थी और मुंबई ने दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में पहुंचा दिया। मुंबई की इस जीत से विराट बेहद खुश नजर आए।
4 of 12
मुंबई-दिल्ली का मैच देखती आरसीबी की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली के साथ आरसीबी की पूरी टीम यह मैच देखने पहुंची थी। आईपीएल 2022 में आरसीबी का आगे का सफर इस मैच के नतीजे पर ही आधारित था। इसी वजह से सभी खिलाड़ी साथ मिलकर यह मैच देखने पहुंचे थे। अब मुंबई की जीत के बाद आरसीबी ने इलिमिनेटर मैच की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
5 of 12
मुंबई की जर्सी में आरसीबी के खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई और दिल्ली के मैच में आरसीबी की टीम मुंबई को सपोर्ट कर रही थी। आरसीबी के प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली, कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने मैच से पहले मुंबई की जर्सी पहनकर फोटो शेयर की थी। मैच के बाद टिम डेविड ने भी कहा कि उन्हें यह फोटो शेयर की गई थी। मुंबई को जिताने में टिम डेविड का योगदान सबसे ज्यादा था।
विज्ञापन
6 of 12
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कई गलतियां की उन्होंने आसान कैच छोड़े, धीमी बल्लेबाजी की और कप्तान के रूप में भी कई गलत फैसले लिए। दिल्ली की हार में सबसे ज्यादा योगदान पंत का ही रहा। टिम डेविड पहली गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन पंत ने रिव्यू नहीं लिया और डेविड ने मैच पलट दिया।
विज्ञापन
7 of 12
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई की जीत के बाद विराट कोहली खुशी से झूम उठे। उनकी टीम को फाइनल में पहुंचाने के लिए मुंबई की जीत जरूरी थी। इसी वजह से वो मुंबई को सपोर्ट कर रहे थे और मुंबई की जीत के बाद विराट खुशी से झूम उठे।
8 of 12
सारा तेंदुलकर
- फोटो : IPL/BCCI
सारा तेंदुलकर एक बार फिर मैच में सुर्खियों में बनी रहीं। वो मुंबई का आखिरी मैच देखने पहुंची थीं और उनकी टीम ने जीत के साथ सीजन खत्म किया। अब अगले सीजन में यह टीम बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।
9 of 12
सारा तेंदुलकर
- फोटो : IPL/BCCI
उम्मीद की जा रही थी कि सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन को इस मैच में मुंबई के लिए पहला मैच खेलने का मौका मिलेगा। इस मैच से पहले टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बात भी कही थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अर्जुन इस मैच में भी नहीं खेले। वो लगातार दो सीजन से मुंबई की बेंच पर बैठे हुए हैं।
10 of 12
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और दिल्ली को छोटे स्कोर पर रोकने में अहम योगदान दिया। उन्होंने पहले दिल्ली के दो अहम बल्लेबाजों को आउट कर अच्छी शुरुआत करने से रोका फिर अंत में भी विकेट लिए और कंजूसी से गेंदबाजी। इस मैच में उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए।
11 of 12
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन रोवमन पॉवेल ने बनाए। उन्होंने उन्होंने 34 गेंद में 43 रन की पारी खेली, जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल था। उनके अलावा कप्तान पंत ने 39 रन बनाए। पृथ्वी शॉ 24 रन बनाकर आउट हुए।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए टिम डेविड ने मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 11 गेंद में 34 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल था। उन्हें पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला था। इसके बाद उन्होंने मैच पलट दिया।