Ajab-Gajab: कई बार कुछ ऐसी खगोलीय घटनाएं होती हैं, जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। वैज्ञानिकों ने हमारे सौर मंडल में एक दुर्लभ और अजीबोगरीब गतिविधि देखी है। उन्होंने देखा कि किसी ग्रह के पास से एक धूमकेतु गुजर रहा था, लेकिन दोनों की टक्कर हो गई। ऐसा बहुत कम देखा गया है। शनि ने धूमकेतु को सौर मंडल से बाहर धकेल दिया, जो बेहद हैरान करने वाला है।
टेरेस्ट्रियल इम्पैक्ट लास्ट अल्र्ट सिस्टम (ATLAS) ने 14 जून को A117uUD नाम के धूमकेतु की खोज की थी। शोधकर्ताओं ने सूर्य के चारों ओर धूमकेतु की कक्षा को समझने के लिए 142 अवलोकनों की सहायता ली। इस दौरान उन्हें पता चला कि धूमकेतु A117uUD की 2022 में शनि के साथ नजदीकी टक्कर हुई थी, जिसने धूमकेतु की कक्षा को बदल दिया था।