फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Experiment Village: इस गांव में हर किसी को है भूलने की बीमारी, बिना पैसे के रहते हैं लोग

Mon, 25 Dec 2023 02:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
experiment village - फोटो : iStock
Experiment Village: दुनिया में कई ऐसे गांव और शहर हैं, जो अपनी अनोखी चीजों के लिए जाने जाते हैं। दक्षिण पश्चिम फ्रांस में एक ऐसा ही अनोखा गांव स्थित है। यह गांव क्यों अनोखा है? यह जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, इस गाव में हर व्यक्ति को डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी है। इस गांव का नाम लांडैस है। गांव में सबसे बुजुर्ग शख्स की उम्र 102 साल है, तो वहीं सबसे छोटा शख्स 40 साल का है। 

इस गांव के मुख्य चौराहे पर एक जनरल स्टोर है, जहां पर सभी जरूरत की चीजें मिलती है, लेकिन पैसे नहीं देने होते हैं। इसलिए किसी को अपने पास पर्स रखना याद रखने की जरूरत नहीं होती है। गांव के लोगों को मुफ्त में दुकान और रेस्तरां के साथ-साथ, थिएटर में जाने और दूसरी एक्टिविटी में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आइए जानते हैं इस गांव के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
experiment village - फोटो : iStock
एक्सपेरिमेंट के लिए बसाया गया है गांव

लैंडैस गांव एक तरह का एक्सपेरिमेंट है। मतलब इस गांव को एक्सपेरिमेंट के लिए बसाया गया है। क्या अल्जाइमर से पीड़ित लोगों में हर चीज याद रखने तनाव दूर करने से बीमारी ठीक करने में मदद मिल सकती है? बोर्डो विश्वविद्यालय के रिसर्चर्स की एक टीम इस एक्सपेरिमेंट को कर रही है। इसका नेतृत्व प्रोफेसर हेलेन अमीवा कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
experiment village - फोटो : iStock
हेलेन अमीवा इस गांव में हर छह महीने में लोगों से बाचतीक करने और बीमारी के प्रोग्रेस की निगरानी करने के लिए हर छह महीने में आती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव में खरीदारी से लेकर सफाई तक के लिए कोई समय तय नहीं है। यहां ग्रामीणों को सिर्फ आजादी दी गई है कि वो सबकुछ अपने हिसाब से करें।

Viral Video: यहां हवा में उड़ते दिखाई दिए हिरण! सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल, हैरत में पड़े लोग

4 of 5
experiment village - फोटो : iStock
प्रोफेसर अमीवा ने बताया कि लोगों के परिवार यह जानकर खुश होते हैं कि उनके लोग सुरक्षित हैं और बिना किसी तरह के तनाव के जीवन जी रहे हैं।

Mysterious Place: दुनिया की रहस्यमयी जगहें, जिनके रहस्य को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
experiment village - फोटो : iStock
उन्होंने कहा कि इनसे यहां रहने वाले लोगों की बीमारी में सुधार आया है। गांव में करीब 120 लोग रहते हैं और हेल्थ प्रोफेश्नल की भी इतनी है संख्या है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें