फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: इस आदमी के शरीर में बनती है शराब, जांच में सामने आई हैरान करने वाली बात

Fri, 26 Apr 2024 07:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस आदमी के शरीर में बनती है शराब - फोटो : istock
Ajab-Gajab: दुनियाभर में शराब पीकर गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे कानून के तहत सजा होती है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि व्यक्ति का शरीर खुद शराब बनाने लगे, तो क्या आप यकीन करेंगे। शायद आपको यह बात अजीब और मजाक लगे, लेकिन ऐसा हुआ है। बेल्जियम में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। 

इसके बाद यह मामला अदालत में पहुंचा। जब जांच हुई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि व्यक्ति का शरीर खुद शराब बनाता है। दरअसल, व्यक्ति दुर्लभ ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम से पीड़ित था। इसकी वजह से व्यक्ति का शरीर खुद अल्कोहल पैदा करता है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला साल 2022 का है। पुलिस ने साल 2022 में एक व्यक्ति की गाड़ी को जब्त कर लिया था, जिसके ऊपर शराब पीकर गाड़ी चलाने का केस दर्ज हुआ था। जांच में पता चला था कि वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
इस आदमी के शरीर में बनती है शराब - फोटो : istock
व्यक्ति के शरीर में शराब की मात्रा का स्तर 0.91 था। यह मात्रा कानूनी सीमा से दोगुना था। महीने बाद जांच की गई, तो पता चला कि उसकी सांस में 0.71 mg अल्कोहल मिली। बेल्जियम में शराब की कानूनी सीमा 0.22 mg है।
 
विज्ञापन

3 of 5
इस आदमी के शरीर में बनती है शराब - फोटो : istock
अब अदालत ने इस मामले पर फैसला सुनाया है। व्यक्ति की पहचान को गुप्त रखा गया है, लेकिन अदालत ने उसके खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले को खारिज कर दिया है। अदालत को पता चला कि व्यक्ति एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है। पीड़ित व्यक्ति शराब बनाने वाली कंपनी में काम करता है। तीन डॉक्टरों ने स्वतंत्र रूप से उसकी जांच की, जिसके बाद उन्होंने पुष्टि की है कि वह ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम से पीड़ित है। 

Moon: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में घूम रही रहस्यमयी चट्टान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या है चंद्रमा से संबंध
 

4 of 5
इस आदमी के शरीर में बनती है शराब - फोटो : istock
क्या है ऑटो-ब्रूअरी  सिंड्रोम 

मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम एक दुर्लभ स्थिति है। इसे कभी-कभी "ड्रंकनेस डिजीज" के रूप में भी जाना जाता है। यह दुर्लभ स्थिति आपको बिना शराब पिए नशे में धुत्त बना देती है। ऑटो-ब्रूअरी  सिंड्रोम का निदान करना अक्सर मुश्किल हो सकता है।

Zombie: इंसानों में फैल रही जॉम्बी डियर बीमारी? अमेरिका में दिमाग खाने वाले वायरस से दो की मौत, दहशत में लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस आदमी के शरीर में बनती है शराब - फोटो : istock
पिछले कई दशकों में इस सिंड्रोम के केवल कुछ ही मामले सामने आए हैं। जिन लोगों को पहले से ही ये समस्या है और अगर वो थोड़ी मात्रा में भी शराब पी लेते हैं तो इसके लक्षण कहीं ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें