फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: दुनिया का सबसे महंगा पानी, एक बोतल की कीमत में आ जाएगी मर्सिडीज कार, जानिए क्या है वजह

Wed, 13 Oct 2021 06:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
दुनिया का सबसे महंगा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
जल ही जीवन है। यह बात तो हम कई सालों से सुनते आ रहे हैं। डॉक्टर भी लोगों को ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन दुनिया में पानी के कई ब्रांड्स हैं जो काफी महंगे होते हैं। आपको उस पानी के ब्रांड के बारे में बताते हैं जिसकी कीमत लाखों में है। आपको सुनकर यह विश्वास नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दुनिया में सबसे महंगे एक बोतल पानी की कीमत इतनी है कि उसकी कीमत में एक शानदार मर्सिडीज की कार खरीदी जा सकती है। 

दुनिया में Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani सबसे महंगा बोतल में बिकने वाला पानी है। फिजी और फ्रांस में एक नेचुरल स्परींग (जमीन के अंदर से निकला पानी का सोता) से यह पानी आता है। इस बोतल की पैकिंग की कीमत ही बहुत ज्यादा है। इसका पानी भी विशिष्ट स्वाद वाला होता है। लेकिन आप पानी की कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 3
दुनिया का सबसे महंगा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
750 मिली पानी की कीमत 45 लाख

दुनिया के सबसे महंगे पानी की एक बोतल की कीमत करीब 45 लाख रुपये है। इस बोतल में 1 लीटर पानी भी नहीं रहता है। इसमें सिर्फ 750 मिलीलीटर पानी ही आता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्वा दी क्रिस्टेलो ट्रिबूटो अ मोडिगलियानी पानी की एक बोतल की कीमत 45 लाख रुपए से ज्यादा है। इस पानी की बोतल 24 कैरेट सोने से बनी होती है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
दुनिया का सबसे महंगा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
जानिए क्यों है इतना महंगा

इस एक बोतल की पानी कीमत लाखों रुपये होनी की कई वजहें हैं। पानी महंगा होने की वजह इसकी बोतल भी है। इस पानी की बोतल 24 कैरेट ठोस सोने से बनी होती है। दुनिया के सबसे महंगे पानी के बोतल को दुनिया के सबसे मशहूर बोतल डिजाइनर फर्नांडो अल्तामिरानो ने डिजाइन किया है। दुनिया की सबसे महंगी बोतल कॉन्यैक डुडोगन हेरिटेज हेनरी IV को फर्नांडो ने ही डिजाइन किया था। इस पानी का स्वाद भी काफी अलग होता है। इसके अलावा यह आम पानी की तुलना में कई गुना ज्यादा एनर्जी वाला होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें