फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती हो तो ऐसी! 8 साल की बच्ची का ‘बेस्ट फ्रेंड’ है 11 फुट लंबा अजगर

Sat, 10 Oct 2020 05:50 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इनबर अपने सांप के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
दोस्ती एक ऐसा एहसास है, जो ना केवल खुशियां बांटती है बल्कि बुरे समय में भी साथ होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बच्ची के बारे में बताएंगे, जिसका दोस्त एक अजगर है। 8 वर्षीय इनबर इजरायल की रहने वाली हैं। इनबर का दोस्त उसका पालतू सांप है। यह सांप उसका स्विमिंग बड्डी भी है। इनबर जब भी अपने स्विमिंग पुल में उतरती है, तो उसका सांप भी उसके साथ रहता है।
विज्ञापन

2 of 5
इनबर अपने सांप के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
इनबर के साथ रहने वाला ये सांप 11 फुट लंबा पीले रंग का अजगर है। भले ही यह सांप इनबर का पालतू जानवर हो, लेकिन बहुत से लोग सांप के साथ बच्ची को देखकर शॉक्ड रह जाते हैं। क्योंकि बच्चे सांप ही नहीं छोटी सी छिपकली देखकर भी घबरा जाते हैं। हालांकि, इनबर के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है। उसे अपने पालतू सांप के साथ समय बिताना बहुत पसंद है।
विज्ञापन

3 of 5
इनबर अपने सांप के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
‘रॉयटर्स’ की खबर के अनुसार, इनबर अपने माता-पिता के साथ साउथ इजराइल में एक कृषि समुदाय के एनीमल सैंक्चुरी में रहती हैं। इनबर को बचपन से ही अपने पालतू जानवरों से लगाव रहा है। बेले (सांप का नाम) भी उन्हीं पालतू जानवरों में से एक है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण जब लॉकडाउन लगा और स्कूल बंद हो गए, तो बेले ही वो दोस्त है जिसके साथ इनबर ने काफी समय बिताया। इनबर और बेले की दोस्ती बहुत पक्की है।

4 of 5
इनबर अपने सांप के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
इनबर को अपने पालतू सांप के साथ घूमना और खेलना काफी पसंद है। इनबर की मां कहती हैं कि 'इनबर सांप और कई को जानवरों के बीच बड़ी हुई है। जब वो छोटी थी और नहाती थी तो बेले साथ ही रहता था। अब दोनों बड़े हो गए हैं, इसलिए वे साथ ही रहते हैं। यह हमारे लिए नॉर्मल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इनबर अपने सांप के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इनबर और बेले की स्विमिंग की वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें