सितंबर महीने में ऑटो सेक्टर में जबरदस्त सुधार देखने को मिला। लगभग सभी कार कंपनियों और सेगमेंट में तेजी देखी गई। खास बता यह रही कि सितंबर महीने में प्रीमियम एसयूवी और प्रीमियम सेडान के अलावा सभी सेगमेंट की गाड़ियों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सितंबर महीने में किस सेगमेंट की कारों को भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा खरीदा गया। इस खबर के बाद आप खुद अंदाजा लगा सकेंगे कि कोरोना काल में क्या है भारतीय ग्राहकों का मूड। तो डालते हैं एक नजर,