दोस्ती एक ऐसा एहसास है, जो ना केवल खुशियां बांटती है बल्कि बुरे समय में भी साथ होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बच्ची के बारे में बताएंगे, जिसका दोस्त एक अजगर है। 8 वर्षीय इनबर इजरायल की रहने वाली हैं। इनबर का दोस्त उसका पालतू सांप है। यह सांप उसका स्विमिंग बड्डी भी है। इनबर जब भी अपने स्विमिंग पुल में उतरती है, तो उसका सांप भी उसके साथ रहता है।