ब्राजील का राष्ट्रीय झंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्राजील
ब्राजील में पिछले 40 वर्षों में प्रजनन दर में काफी कमी देखी गई है। 1960 में ब्राजील में प्रजनन दर 6.3 थी जो हाल के दिनों में घटकर केवल 1.7 रह गई है। लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील की आबादी 2017 में 21 करोड़ थी जो 2100 में घटकर 16 करोड़ के करीब हो जाएगी। 2012 के एक अध्ययन के अनुसार ज्यादातर टीवी धारावाहिकों में छोटे परिवार को ही दिखाया गया जिसका असर लोगों पर पड़ा और वहां जन्म-दर में कमी आती चली गई।
ब्राजील में जन्म-दर में लगातार कमी आ रही है लेकिन वहां किशोरों में बढ़ती प्रेगनेंसी एक नई समस्या बनकर उभर रही है। इसपर काबू पाने के लिए सरकार ने एक कैंपेन शुरू किया है, जिसका टैगलाइन है, 'किशोरावस्था पहले, गर्भावस्था बाद में'
ब्राजील की महिला, "परिवार और मानवाधिकार मामलों की मंत्री डैमारेस एलवेस ने इस साल के शुरू में बीबीसी से कहा था, "हमें किशोरों में बढ़ती प्रेगनेंसी को कम करना होगा। हममें ये कहने की हिम्मत थी कि हम शारीरिक संबंधों को देर से शुरू करने के बारे में बात करेंगे।"