फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending News: 63 साल की उम्र में महिला ने किया ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन, बॉडी देखकर हैरत में पड़ जाते हैं दोस्त

Sun, 05 Feb 2023 04:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
63 साल की उम्र में महिला ने किया ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन - फोटो : Instagram/silverandstrong
Trending News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 60 साल महिला की खूब चर्चा हो रही है। इस महिला का नाम इलेनी ब्लॉक है जो हवाई की रहने वाली है। इस 63 साल की महिली का बॉडी देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस उम्र में भी महिला कई बड़े-बड़े धुरंधरों पर भारी है। इलेनी ब्लॉक पेशे से वकील थीं और अब यह लोगों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं। इलेनी को 60 साल की उम्र में बॉडी बनाने का ऐसा शौक चढ़ा कि वह अब अच्छे-अच्छे लोगों को मात दे रही है। उन्होंने दो साल में कड़ी मेहनत से ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया कि लोग हैरान हो जाते हैं।

लंबे समय से इलेनी अपनी नौकरी की वजह से शरीर को समय नहीं दे पा रही थीं। उन्होंने सोचा कि 60 साल की उम्र में उन्हें वजन घटाना चाहिए। इसके साथ ही वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर्स की तरह बॉडी बनाना चाहती थीं। साल 2020 में इलेनी ने डाइटिंग शुरू की और जिम जाने लगीं। उन्होंने इस उम्र में कड़ी मेहनत की और शरीर में आने वाले बदलावों के बारे में इंस्टाग्राम पर लोगों को बताने लगीं। 
विज्ञापन

2 of 5
63 साल की उम्र में महिला ने किया ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन - फोटो : Instagram/silverandstrong
उन्होंने लगातार ढाई साल तक कड़ी मेहनत की और अपना वजन 30 किलो तक कम कर लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर्स की तरह अपनी बॉडी बना ली जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
63 साल की उम्र में महिला ने किया ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन - फोटो : Instagram/silverandstrong
इलेनी को 60 साल की उम्र में जोआन मैकडोनाल्ड से जिम जाने की प्रेरणा मिली। 76 साल की उम्र में भी जोआन मैकडोनाल्ड जिम जाते हैं। 


Science News: वैज्ञानिकों को मिला धरती से भी बड़ा ग्रह, जहां रह सकता है इंसान, पानी होने की भी संभावना

4 of 5
63 साल की उम्र में महिला ने किया ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन - फोटो : Instagram/silverandstrong
इलेनी ने बताया कि 70 साल की उम्र में जोआन ने बॉडी बिल्डिंग शुरू की। इसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों न वह भी अपने 61वें जन्मदिन से पहले ही बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत कर दें। इलेनी ने बॉडी बनाने के साथ ही दो बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भी शामिल हो चुकी हैं। इस समय उनकी उम्र 63 साल है। 


Ajab Gajab: यहां पर अपनी ही बेटी से शादी कर लेता है पिता, हैरान कर देगी ये अजीबोगरीब परंपरा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
63 साल की उम्र में महिला ने किया ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन - फोटो : Instagram/silverandstrong

इलेनी की बॉडी को देखकर उनके दोस्त भी हैरत में पड़ जाते हैं। उनका कहना है कि इलेनी ने अपनी उम्र को 10 साल पीछे कर लिया है। इलेनी का कहना है कि 20 साल की उम्र में उनका जितना वजन था उतना ही इस समय है। इलेनी को इंस्टाग्राम पर 28 हजार से अधिक लोग फाॅलो करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें