Optical Illusion: सोशल मीडिया पर वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों (Optical Illusion Images) को लोग खूब पसंद करते हैं। एक बार फिर आंखों को भ्रमित करने वाली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में डिस्को पार्टी करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। इन लोगों के बीच एक स्ट्रॉबेरी (Optical Illusion Strawberry) छिपी हुई है जिसे खोजने का चैलेंज दिया गया है। इस तरह की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है जिसमें छिपी पहेलियों को हल करना होता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन से आप अपने दिमाग का टेस्ट ले सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ तस्वीरों में पहेलियों को हल करना होता है, जबकि कुछ आपके व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। आज हम आपके लिए जो ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर उसमें नौ सेकेंड के अंदर छिपी स्ट्रॉबेरी को खोजना है। अब देखना है कि क्या आप छिपी स्ट्रॉबेरी को खोज लेते हैं?