फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dangerous Snakes: ये हैं अमेजन जंगल के पांच सबसे खतरनाक सांप, पल भर में ले सकते हैं किसी की भी जान

Sat, 11 Sep 2021 04:51 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमेजन जंगल के पांच सबसे जहरीले सांप - फोटो : Istock
हमारी पृथ्वी कई विविधताओं से भरी है। यहां आपको भिन्न-भिन्न प्रकार के जीव जंतु देखने को मिलेंगे, जो रंग ढंग और आकार के लिहाज से एक दूसरे से काफी अलग हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं अमेजन जंगल में पाए जाने वाले 5 सबसे खतरनाक सांपों के बारे में, जिनके काटे जाने से सेकेंडों में व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। ये सांप बेहद ही खतरनाक होते हैं। इनके काटे जाने के कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों की मृत्यु हुई है। 

फॉरेस्ट पिट वाइपर

अमेजन के जंगलों के भीतर कई जहरीले सांप हैं, जिनमें फॉरेस्ट पिट वाइपर का नाम सबसे ऊपर शुमार होता है। ये बेहद ही खतरनाक सांपों की श्रेणी में आते हैं। इनके काटे जाने के बाद पल भर में इंसान की मृत्यु हो सकती है। इस खतरनाक सांप का संबंध अर्बोरियल प्रजाति से है। फोरेस्ट पिट वाइपर मुख्य रूप से अमेजन रेनफॉरेस्ट में पाए जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अमेजन जंगल के पांच सबसे जहरीले सांप - फोटो : Istock

ट्रॉपिकल रैटलस्नेक

ट्रॉपिकल रैटल स्नेक को साउथ अमेरिकन रैटलस्नेक के नाम से जाना जाता है। ये खतरनाक सांप आपको अमेजन के जंगलों में देखने को मिल जाएंगे। इनकी गिनती अमेजन के सबसे खतरनाक सांपों में की जाती है। इनके काटे जाने के बाद सेकेंडों में ही इंसान की मृत्यु हो सकती है। अक्सर इस सांप के द्वारा काटे जाने के कई मामले सामने निकल आते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अमेजन जंगल के पांच सबसे जहरीले सांप - फोटो : Istock

कोरल स्नेक

कोरल स्नेक मुख्य रूप से नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका में पाए जाते हैं। इनकी गिनती भी अमेजन जंगलों के खतरनाक सांपों में की जाती है। ये बेहद ही खतरनाक इलेपिड सांपों की प्रजाति से संबंध रखते हैं।

4 of 5
अमेजन जंगल के पांच सबसे जहरीले सांप - फोटो : Istock

आईलैश वाइपर

आइलैश वाइपर दिखने में काफी खूबसूरत सांप होते हैं, पर इनकी खूबसूरती पर जाने की कभी भूल मत करना क्योंकि ये बेहद ही खतरनाक सांप होते हैं। इनका संबंध बेहद ही खतरनाक पिट वाइपर प्रजाति से है। इनके हमले में अब तक कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमेजन जंगल के पांच सबसे जहरीले सांप - फोटो : Istock

बुशमास्टर

बुशमास्टर स्नेक का नाम अमेजन के सबसे खतरनाक सांपों में शुमार है। ये काफी जहरीला होते हैं। इनका संबंध भी पिट वाइपर प्रजाति से है। इनके काटे जाने के कारण अब तक कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ये मुख्यता साउथ अमेरिका में अमेजन के जंगलों में पाए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें