285 year old lemon
- फोटो : instagram/Brettellsauctions
कहां हुई नीलामी?
यह बहुचर्चित नीलामी इंग्लैंड के श्रॉपशायर में ब्रेटेल्स नीलामी घर द्वारा की गई है। नीलामीकर्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह अनोखा नींबू एक व्यक्ति को अपने चाचा की 19वीं सदी की एक छोटी सी अलमारी में मिला। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि व्यक्ति अलमारी की नीलामी के लिए आया था। उसे लगा कि यह कीमती हो सकता है। जब नीलामीकर्ता इस अलमारी की तस्वीरें खींच रहा था, तो उसे अलमारी की एक दराज में 285 साल पुराना एक सूखा नींबू मिला, जो काला पड़ चुका था। उसने अलमारी के साथ नींबू को भी नीलामी के लिए रख दिया।