16Psyche Gold Planet: सौरमंडल में मौजूद ग्रह रहस्यों से भरे हुए हैं। वैज्ञानिक इन रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश में लगे हैं। वैज्ञानिकों ने कई साल पहले सौरमंडल में एक क्षुद्र ग्रह की खोज की थी, जो सूर्य का चक्कर लगाता है। सबसे खास बात है कि यह सोने की धातु से भरा हुआ है। आलू की तरह दिखने वाले इस क्षुद्रग्रह का नाम 16साइकी है, जिसे लघु ग्रह भी कहा जा सकता है।
वैज्ञानिकों ने बीते कुछ सालों में कई क्षुद्र ग्रहों की खोज की है। उसी कतार में यह 16वां लघु ग्रह है। इस पर भारी मात्रा में सोना देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। इतालवी खगोलशास्त्री एनीबेल डी गैस्पारिस ने 16साइकी को 17 मार्च 1852 को खोजा था। लेकिन सालों बाद बता चला कि यह ग्रह सोने से भरा हुआ है। आधुनिक अंतरिक्ष उपकरणों और मिशन के माध्यम से इस ग्रह का अध्ययन किया गया है। बीते दिनों इस तरह की खबरें आई थीं कि इस पर यान भेजा जाएगा, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि इस लघु ग्रह के बारे में...