भारत के इन गांवों में नहीं मनाया जाता है रक्षा बंधन, जानिए क्या है वजह भारत में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन देश के गांवों में यह त्योहार नहीं मनाया जाता है उत्तर प्रदेश के सुराना गांव में रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया जाता है, बल्कि लोग रक्षाबंधन को लोग काला दिन भी मानते हैं सुराना में सैकड़ों साल पहले राजस्थान से पृथ्वीराज चौहान के वंशज सोन सिंह आकर हिंडन नदी के किनारे निवास स्थान बनाया था यह बात मोहम्मद गोरी को पता चल गई जिसके इसके बाद उसने रक्षाबंधन वाले दिन ही पूरे गांव की जनता को हाथियों से कुचलवा दिया जिसमें कई लोगों की मौत हो गई इस दिन से ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से 30 किमी दूर स्थित मुरादनगर के सुराना गांव के लोग रक्षाबंधन को काला दिन मानते हैं स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस दिन को श्राप लगा है और इसलिए रक्षाबंधन का त्योहार मनाने पर कई परेशानियां भी आती हैं यूपी के भीकमपुर जगत पुरवा गांव में भी रक्षाबंधन त्योहरा नहीं मनाया जाता है, क्योंकि एक बहन ने अपने भाई को राखी बांधी थी और उसी दिन उसकी हत्या हो गई थी राजस्थान के पाली गांव में भी रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया जाता है, यहां पर इस दिन लोग अपने पूर्वजों को तर्पण करते हैं इस दिन पूर्वजों के बलिदान देने की वजह से करीब 700 साल बाद भी रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया जाता है Bizarre News