फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंद महासागर में मिला 14 पैर वाला अजीबोगरीब कॉक्रोच, तस्वीरों को देख नहीं होगा यकीन

Tue, 21 Jul 2020 04:04 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अजीबोगरीब कॉक्रोच - फोटो : सोशल मीडिया
हिंद महासागर में एक ऐसा अजीबोगरीब कॉक्रोच मिला है, जिसके सामन्य कॉक्रोच से ज्यादा पैर हैं। यह कॉक्रोच आकार में भी कई गुना बड़ा है। जमीन पर चलने वाले कॉक्रचों के 6 पैर होते हैं, जबकि इस समुद्री कॉक्रोच के कुल 14 पैर हैं। हिंद महासागर में पहली बार यह अजीबोगरीब कॉक्रोच मिला है। इस समुद्री कॉक्रोच को सिंगापुर के एक रिसर्चर ने पकड़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
अजीबोगरीब कॉक्रोच - फोटो : सोशल मीडिया
डेली मेल के रिपोर्ट के मुताबिक, यह कॉक्रोच नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के पीटर एनजी और उनके सहयोगियों को समुद्री रिसर्च के दौरान मिला है। अजीबोगरीब बनावट वाले इस कॉक्रोच की अब एक नई प्रजाति के रूप में की गई है। इसके प्रजाति का बॉयोलॉजिकल नाम "बाथिनोमस रक्ससा" रखा गया है। वैसे इस कॉक्रोच को डीप सी कॉक्रोच या जायंट सी कॉक्रोच भी कहते हैं। यह कॉक्रोच समुद्र के गहरे भाग में रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
अजीबोगरीब कॉक्रोच - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के रिसर्च टीम ने इंडोनेशिया के वेस्ट जावा के तट से गहरे समुद्र में 14 दिनों का एक अभियान शुरु किया था। इस अभियान के दौरान टीम ने 12,000 से अधिक समुद्री जीव पकड़े थे, जिसमें यह बड़ा कॉक्रोच भी मिला था।

4 of 5
अजीबोगरीब कॉक्रोच - फोटो : सोशल मीडिया
यह कॉक्रोच समुद्री आइसोपॉड की प्रजाति का क्रस्टेशियन जीव है, जो जमीन के कॉक्रोच से काफी मिलता-जुलता है। इस कॉक्रोच के सिर और आंखों को देखते हुए वैज्ञानिक स्टार वार्स फिल्म सीरीज के डार्थ वेडर कैरेक्टर के नाम से भी बुलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजीबोगरीब कॉक्रोच - फोटो : सोशल मीडिया
इंडोनेशियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के काहियो रहमदी ने बीबीसी को बताया कि नई प्रजातियों की खोज पारिस्थितिकी तंत्र के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण है। यह कॉक्रोच समुद्र में मरे हुए जीवों को भोजन के तौर पर खाता है। हालांकि, इस कॉक्रोच की सबसे खास बात ये है कि यह बिना कुछ खाए भी कई दिनों तक जिंदा रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें