2019 Maruti Alto 800
Maruti Suzuki Alto
- जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 7,298
- जून 2019 में कितनी बिक्री थी- 18,733
- 61 फीसदी घटी बिक्री
एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में Maruti Suzuki की Alto सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। हालांकि, पिछले साल के जून महीने के मुकाबले इसकी बिक्री 61 फीसदी घटी है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है। इसमें ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है। इसमें आपको 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। वहीं, इसके सीएनजी वेरिएंट में 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है।