लोकसभा 2024 का चुनाव जोरों से चल रहा है। सीवान और आसपास जिलों में 25 मई को मतदान होना है, जिसके लिए अब प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच बड़े-बड़े दल के नेता भारी भीड़ के साथ अपना नामांकन करा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ निर्दलीय प्रत्याशी भी कोई कम नहीं दिख रहे हैं। अपनी शक्ति प्रदर्शन और उनसे दो कदम आगे चलने की आजकल निर्दलीय प्रत्याशी भी सोचने लगे हैं। इसी बीच सीवान से निर्दलीय प्रत्याशी जीवन यादव आजकल काफी चर्चा में बने हुए हैं।