डीएम तथा अन्य अधिकारियों ने शहीद जवान के परिजनों से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
शहीद मो. इम्तियाज सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के बसंत जलाल पंचायत के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे। वे जम्मू के आरएस पुरा में टीम का नेतृत्व करते हुए क्रॉस फायरिंग में शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचने की सूचना पर हजारों की संख्या में ग्रामीणों के अलावा आसपास गांव के महिला-पुरुष उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत को लेकर शहीद जवान के भाई ने कहा कि पाकिस्तान को नक्शे से मिटा देना चाहिए, क्योंकि जब देश सुरक्षित होगा तभी तो गांव को सुरक्षित रखा जा सकता है।