किशनगंज में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सर्वदलीय विरोध-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
‘मोदी जी नाजायज कब्जा चाहते हैं’
इस दौरान मौके पर पहुंचे AIMIM पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर इस वक्त तक पार्लियामेंट में इतना गलत कानून नहीं बना है, जितना बीजेपी वक्फ संशोधन कानून को लेकर आई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कानून खुले तौर पर मुसलमानों के खिलाफ है, जो अल्लाह के नाम से वक्फ है और बेवाओं की मदद के लिए है, जो धार्मिक तालीम के लिए है, मोदी जी इस पर नाजायज कब्जा करना चाहते हैं और इसकी वजह से हिंदू और मुस्लिम को लड़ाना चाहते हैं।